Loading...
कोलंबो टेस्ट: सारांश जैन ने जमकर बहाया पसीना, कुलदीप यादव अभ्यास सत्र से रहे अनुपस्थित
सारांश जैन ने कोलंबो में अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया है

कोलंबो टेस्ट: सारांश जैन ने जमकर बहाया पसीना, कुलदीप यादव अभ्यास सत्र से रहे अनुपस्थित

Aug 21, 2026
03:50 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से 2 दिन पहले भारतीय टीम के चयन को लेकर संशय गहराया हुआ है। शुक्रवार (21 अगस्त) को कोलंबो में हुए भारतीय टीम के अभ्यास सत्र में स्पिनर कुलदीप यादव नजर नहीं आए। उनकी अनुपस्थिति में पहली बार भारतीय टीम में शामिल किए गए अनकैप्ड ऑफ-स्पिनर सारांश जैन ने नेट्स पर काफी लंबा समय बिताया और लगातार गेंदबाजी की।

संकेत

अभ्यास सत्र में दिखे अहम संकेत

अभ्यास सत्र में जहां कुलदीप मौजूद नहीं थे, वहीं 33 वर्षीय सारांश ने घंटों तक बल्लेबाजों को गेंदबाजी की।

इस दौरान वह लगातार बल्लेबाजों से अपनी गेंदबाजी के संबंध में भी बात करते नजर आए।

इसी तरह उन्हें स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले और अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के साथ काफी देर तक गंभीर चर्चा करते देखा गया।

वे अपनी ऑफ-स्पिन गेंदों को लगातार धार देने में जुटे थे और कोच की उन पर पैनी नजर थी।

कारण

कुलदीप की अनुपस्थिति का कारण अज्ञात

गॉल टेस्ट की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे कुलदीप के अभ्यास सत्र में न आने की वजह का कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।

टीम प्रबंधन या मेडिकल स्टाफ ने यह साफ नहीं किया है कि उन्हें आराम दिया गया है या कोई अन्य वजह है।

गॉल टेस्ट में बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने कुल 10 विकेट लिए थे। हालांकि, कुलदीप दोनों पारियों में 25 ओवर में 103 रन देकर एक ही विकेट ले पाए थे।

ADVERTISEMENT

संभावना

दूसरे टेस्ट में सारांश को मिल सकता है मौका

सारांश दाएं हाथ के ऑफ-स्पिनर हैं। उनकी शैली जडेजा और सुथार (दोनों बाएं हाथ के स्पिनर) से बिल्कुल अलग है।

ऐसे में दूसरे टेस्ट में टीम प्रबंधन कुलदीप की जगह उन्हें मौका दे सकता है।

इंदौर में जन्मे सारांश मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी में 54 मैचों में 27.30 की औसत से 188 विकेट चटकाए हैं।

उनके नाम 31.75 की औसत से 2,223 रन भी हैं, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं।

ADVERTISEMENT