टी-20 अंतरराष्ट्रीय: संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा अपना दूसरा अर्धशतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में अपने बल्ले की चमक बिखेरी। उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 67 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। यह संजू के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 11वां अर्धशतक रहा, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने दूसरी बार 50 रन का आंकड़ा पार किया। ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
पारी
ऐसी रही संजू की पारी और साझेदारी
सैमसन ने मैच में 33 गेंदों का सामना किया और 67 रन की पारी खेली। उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 203.03 रही। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने उन्हें आउट किया।
भारतीय टीम 226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी।
सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 35 गेंदों में 93 रन जोड़ दिए। अभिषेक 12 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए।
रिकॉर्ड
सैमसन ने रिकॉर्ड्स किए अपने नाम
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटकीपर बल्लेबाजों के बीच 200+ की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अब सैमसन के नाम दर्ज हो गया है।
उन्होंने 7 बार यह किया है। इंग्लैंड के जोस बटलर (6 बार) दूसरे स्थान पर हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक 4 बार ऐसा कर चुके हैं।
सैमसन (67) न्यूजीलैंड में भारत के लिए दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बने।
करियर
सैमसन के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर
सैमसन ने 2015 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।
उन्होंने अब तक 78 मैचों की 70 पारियों में 27.72 की औसत और 160.60 की स्ट्राइक रेट से 1,802 रन बनाने में सफल रहे हैं।
इस बीच उन्होंने 3 शतक के अलावा 11 अर्धशतक लगाए हैं। वह अपने अब तक के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 158 चौके और 107 छक्के लगा चुके हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें सैमसन के शानदार शॉट्स
WHAT A SHOT, BEAUTY FROM SANJU SAMSON 🥹❤️ pic.twitter.com/1BREilgRdG
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 22, 2026