Loading...
सैंडपेपर विवाद: कमिंस के बयान से आहत हुए ख्वाजा, बोले- व्यक्तिगत हमले की नहीं थी उम्मीद
कमिंस के बयान से आहत हुए ख्वाजा (तस्वीर: एक्स/@ICC)

सैंडपेपर विवाद: कमिंस के बयान से आहत हुए ख्वाजा, बोले- व्यक्तिगत हमले की नहीं थी उम्मीद

Nov 25, 2026
02:07 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में 2018 के चर्चित सैंडपेपरगेट विवाद ने एक बार फिर दिलचस्प मोड़ लिया है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और इस विवाद को फिर से हवा देने वाले उस्मान ख्वाजा ने कप्तान पैट कमिंस पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें इस तरह के जवाब की उम्मीद नहीं थी। ख्वाजा ने खुलासा किया कि उन्होंने कमिंस की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले उनको मैसेज करके विवाद का समाधान निकालने की कोशिश की थी। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।

बयान 

कमिंस की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर ख्वाजा ने रखा अपना पक्ष 

ख्वाजा ने द ग्रेड क्रिकेटर पॉडकास्ट पर स्पष्ट किया कि उनका इरादा किसी खिलाड़ी को लेकर सवाल उठाना नहीं था।

वह चाहते थे कि 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की जिम्मेदारी को लेकर टीम के सभी सदस्य अपनी भूमिका स्वीकार करें।

उनकी आत्मकथा 'सब्र' में दावा किया गया है कि सैंडपेपर के इस्तेमाल की जानकारी केवल स्मिथ, वार्नर और बैनक्रॉफ्ट तक सीमित नहीं थी, बल्कि पूरी टीम को पता था।

बयान 

मैंने कमिंस से बीच का रास्ता निकालने का सुझाव दिया था-ख्वाजा 

ख्वाजा ने कहा, "मैंने (प्रेस कॉन्फ्रेंस से) कुछ दिन पहले पैट को मैसेज किया था। मुझे उम्मीद थी कि वह कोई बीच का रास्ता निकाल लेंगे जिससे सभी लोग एक साथ आ सकें, बजाय इसके कि दीवारें खड़ी कर दी जाएं और लोगों के बीच और बड़ी दरार पैदा हो जाए। मैं चाहता था कि वह आगे आएं और अपने मैसेज में मैंने यही कहने की कोशिश की थी और यह सब यहीं खत्म हो सकता है।"

ADVERTISEMENT

बयान 

व्यक्तिगत हमले की नहीं थी उम्मीद- ख्वाजा 

ख्वाजा ने कहा, "मुझे हमेशा से ही कमिंस एक इंसान और एक लीडर के तौर पर बहुत पसंद रहे हैं। मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि वे इस तरह सामने आकर मुझ पर व्यक्तिगत हमला करेंगे। मेरी बातों पर हमला करते, तो ठीक था, लेकिन जिस तरह से उन्होंने हमला किया वह सही नहीं था। मैंने पैट का यह रूप पहले कभी नहीं देखा था और इसी बात ने मुझे सच में बहुत निराश किया।"

ADVERTISEMENT

बयान 

मैं अब भी पैट कमिंस से नफरत नहीं करूंगा- ख्वाजा 

ख्वाजा ने आगे कहा, "मैं पैट (कमिंस) को हमेशा पसंद करूंगा। भले ही मुझे उनका कही बात बहुत बुरी लगी, लेकिन मैं सिर्फ 70 मिनट या शायद 20 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस के आधार पर उन्हें जज नहीं करूंगा। मैं पैट को इस तरह से नहीं आंकना चाहता। इसलिए चाहे कुछ भी हो जाए, मेरे मन में उनके लिए बहुत प्यार है। मैं नफरत करने वाला इंसान नहीं हूं।"

ADVERTISEMENT