Loading...
सैंडपेपर गेट विवाद: उस्मान ख्वाजा वित्तीय लाभ के आरोपों पर भड़के, दिया चौंकाने वाला बयान
उस्मान ख्वाजा वित्तीय लाभ के आरोपों पर भड़के

सैंडपेपर गेट विवाद: उस्मान ख्वाजा वित्तीय लाभ के आरोपों पर भड़के, दिया चौंकाने वाला बयान

Nov 16, 2026
01:57 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 2018 के कुख्यात 'सैंडपेपर गेट' विवाद को लेकर अपनी किताब में किए गए खुलासों को व्यावसायिक फायदे से जोड़ने वाले आलोचकों को करारा जवाब दिया है। ख्वाजा ने स्पष्ट किया है कि उनके इन खुलासों के पीछे पैसा कमाने का कोई उद्देश्य नहीं था, बल्कि वे चाहते थे कि पूरी टीम उस घटना की जिम्मेदारी ले जिसके कारण डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को अत्यधिक कठोर सजा झेलनी पड़ी।

बयान

ख्वाजा ने क्या दिया बयान?

एंटोनेट लैटौफ के पॉडकास्ट पर ख्वाजा ने कहा, "मैं बहुत आभारी हूं, ईश्वर ने मुझे बहुत कुछ दिया है, मुझे और पैसों की कोई जरूरत नहीं है। मेरे जीवन में अधिक पैसा आने से अब मेरी जिंदगी बदलने वाली नहीं है।"

उन्होंने कहा, "मैं उन 3 खिलाड़ियों (वार्नर, स्मिथ और बैनक्रॉफ्ट) के लिए खड़ा हुआ हूं, जिनके साथ अन्याय हुआ था। हालांकि, टीम में अभी भी कुछ ऐसे खिलाड़ी खेल रहे हैं जिन्हें इसकी कुछ कीमत चुकानी पड़ सकती है।"

स्पष्टता

मैं यहां पीड़ित बनने का नाटक नहीं कर रहा- ख्वाजा

ख्वाजा ने आगे कहा, "मैं यहां पीड़ित बनने का नाटक नहीं कर रहा हूं। मुझे पता था कि मैं किस राह पर जा रहा हूं और आगे क्या होने वाला है। मुझे अहसास नहीं था कि यह सब इतना व्यक्तिगत हो जाएगा।"

उन्होंने कहा, "मैंने वार्नर वादा किया था क्योंकि उन्हें 8 साल तक यह बोझ ढोना पड़ा। मैंने वॉर्नर को भी नहीं बताया था कि मेरी किताब में क्या है। इन खिलाड़ियों को दी गई सजा बेहद अनुचित थी।"

ADVERTISEMENT

सजा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की सजा को बताया हद से ज्यादा

ख्वाजा का मानना है कि तीनों खिलाड़ियों को ICC द्वारा निर्धारित सजा से अधिक दंड नहीं दिया जाना चाहिए था।

उन्होंने कहा, "ICC ने उन्हें सजा दी थी। स्मिथ को एक मैच का प्रतिबंध और 100 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना मिला था, बैनक्रॉफ्ट पर 75 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना और वॉर्नर को कुछ नहीं मिला था क्योंकि उन्होंने कुछ किया ही नहीं था। मानक ICC की सजा ही होनी चाहिए थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हद पार कर दी।"

ADVERTISEMENT

प्रकरण

क्या था 'सैंडपेपर गेट' प्रकरण?

'सैंडपेपर गेट' घटना मार्च 2018 में दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में खेले गए टेस्ट मैच में हुई थी।

मैच के तीसरे दिन बैनक्रॉफ्ट को सैंडपेपर से गेंद को रगड़ते हुए कैमरों में कैद किया गया था। उन्होंने गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग का लाभ दिलाने के लिए ऐसा किया था।

बाद में स्मिथ और बैनक्रॉफ्ट ने गेंद से छेड़छाड़ की बात स्वीकार की, जिसमें वार्नर की मुख्य भूमिका सामने आई थी। इस पर CA ने प्रतिबंध की कार्रवाई की।

ADVERTISEMENT