LOADING...
भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने को तैयार हैं पाकिस्तानी कप्तान आघा सलमान, दिया अहम बयान
भारत पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा (फाइल तस्वीर)

भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने को तैयार हैं पाकिस्तानी कप्तान आघा सलमान, दिया अहम बयान

Feb 14, 2026
02:24 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान आघा सलमान ने टी-20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले बड़ा बयान दिया है। रविवार को होने वाले मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि यह मुकाबला पूरी तरह क्रिकेट भावना के साथ खेला जाना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि उनकी टीम भारत से हाथ मिलाने के लिए तैयार है। हालांकि, टॉस के समय और मैच के अंत में हैंडशेक होगा या नहीं, इसका फैसला भारतीय टीम पर निर्भर करेगा।

बयान

पाकिस्तान के कप्तान ने क्या कहा? 

सलमान ने कहा, "मेरी व्यक्तिगत राय शायद मायने नहीं रखती, लेकिन क्रिकेट उसी परंपरा और तरीके से खेला जाना चाहिए जैसा हमेशा से खेला जाता रहा है।" कप्तान ने आगे कहा कि क्या कदम उठाया जाएगा, यह पूरी तरह विपक्षी टीम पर निर्भर करेगा। उन्होंने अभिषेक शर्मा की खराब तबियत पर कहा, "उम्मीद है कि अभिषेक कल का मुकाबला खेलें। वह अच्छी तरह से रिकवर कर रहे हैं। हम सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहते हैं।"

बाबर आजम

बाबर आजम और भारत के खिलाफ रिकॉर्ड पर क्या बोले सलमान? 

पाकिस्तान के कप्तान ने बाबर आजम को लेकर कहा कि उनके लिए वह कोई चिंता का विषय नहीं हैं। वह टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं और उम्मीद है कि बाबर 15 फरवरी को भी भारतीय टीम के लिए अहम योगदान देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा बदलाव की योजना नहीं है। उन्होंने आगे कहा, "भारत के खिलाफ विश्व कप में हमारा रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है, लेकिन इस बार बेहतर प्रदर्शन की कोशिश होगी।"

Advertisement

एक्शन

उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन को लेकर सलमान ने कही ये बात 

पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक के एक्शन को लेकर सलमान ने कहा, "उस्मान को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) 2 बार क्लीन चिट दे चुकी है। ऐसे में उनके गेंदबाजी एक्शन पर उठ रही बातों से मैं और टीम पूरी तरह से बेफिक्र हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हमारे लिए हर खिलाड़ी बराबर है। आप लोगों ने ही उस्मान को इतना बड़ा मुद्दा बना दिया है। वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और हमारे लिए ट्रंप कार्ड हैं।"

Advertisement