साई सुदर्शन ने श्रीलंका-A के खिलाफ लगाया शतक, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
श्रीलंका-A के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट में इंडिया-A के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शतक (132) लगाया। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का कुल 9वां शतक साबित हुआ। उन्होंने गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडिया-A की ओर से पारी की शुरुआत करते हुए शतक जड़ा। इस बीच उन्होंने सलामी बल्लेबाज आयुष पांडे के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी भी की। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
आंकड़े
ऐसा है सुदर्शन का प्रथम श्रेणी करियर
क्रिकइंफो के अनुसार, सुदर्शन का यह शतक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका नौवां शतक था और जो उनके 41वें मैच में आया था। उनके नाम 10 अर्धशतक भी हैं। तमिलनाडु के इस बल्लेबाज ने अब 69 पारियों में लगभग 40 की औसत से 2,800 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 213 रन है। वह अब तक 300 से अधिक चौके लगा चुके हैं।
जानकारी
132 रन बनाकर आउट हुए सुदर्शन
सुदर्शन ने 130 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। वह 175 गेंदों का सामना करते हुए 132 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 19 चौके लगाए।
टेस्ट करियर
भारत की ओर से 7 टेस्ट खेल चुके हैं सुदर्शन
सुदर्शन ने अब तक 7 टेस्ट की 12 पारियों में 31.91 की औसत के साथ 383 रन बनाए। उन्होंने अब तक 3 अर्धशतक लगाए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 87 रन का रहा है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पिछले साल इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली गई एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने उस सीरीज में 6 पारियों में सिर्फ 140 रन बनाए थे।