साई सुदर्शन श्रीलंका में पहले टेस्ट से पहले भारतीय टीम में हो सकते हैं शामिल
क्या है खबर?
भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन 8 अगस्त तक श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली जानी वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ सकते हैं। क्रिकबज के अनुसार, सुदर्शन ने पैर के अंगूठे में मामूली चोट से उबरने के लिए बेंगलुरु में ही पुनर्वास प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। मंगलवार को भारतीय टीम कोलंबो होने के समय वह टीम के साथ मौजूद नहीं थे। सुदर्शन टेस्ट क्रिकेट में भारत के तीसरे नंबर के बल्लेबाज हैं।
राहत
सुदर्शन का COE में चल रहा है पुनर्वास
सुदर्शन फिलहाल बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में पुनर्वास प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
उनके पैर के अंगूठे में हल्की चोट थी, लेकिन शुरुआती उपचार के बाद अब उन्होंने बल्लेबाजी का अभ्यास शुरू कर दिया है।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, 24 वर्षीय खिलाड़ी पूरी तरह से फिट होने के करीब है और उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
श्रीलंका रवाना होने से पहले उन्हें फिटनेस प्रमाणपत्र मिलने की पूरी संभावना है।
स्थिति
अभ्यास मैच में नहीं खेलेंगे सुदर्शन
सुदर्शन के देर से पहुंचने के कारण वह कोलंबो में होने वाले भारत के 3 दिवसीय अभ्यास मैच में नहीं खेल पाएंगे। अभ्यास मैच 7 अगस्त से शुरू होकर 9 अगस्त को समाप्त होगा।
इसके बाद भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए गाले रवाना होगी।
इस झटके के बावजूद सुदर्शन भारत की टेस्ट बल्लेबाजी योजनाओं में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बने हुए हैं। उन्हें टीम में नंबर-3 पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
करियर
कैसा रहा है सुदर्शन का टेस्ट करियर?
सुदर्शन ने पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट करियर का आगाज किया था।
वह अब तक 7 टेस्ट खेल चुके हैं, जिसकी 12 पारियों में 31.91 के औसत से 383 रन बनाने में सफल रहे हैं। इसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं।
उनकी तकनीक और लंबे समय तक बल्लेबाजी करने की क्षमता ने उन्हें कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में शीर्ष क्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना दिया है।
COE में उनकी प्रगति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।