LOADING...
राजस्थान रॉयल्स के सैम कर्रन ने IPL 2026 में न खेल पाने पर व्यक्त की निराशा
सैम कर्रन ने IPL 2026 में न खेल पाने पर निराशा व्यक्त की है

राजस्थान रॉयल्स के सैम कर्रन ने IPL 2026 में न खेल पाने पर व्यक्त की निराशा

Mar 29, 2026
12:52 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर सैम कर्रन ने कमर की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में न खेल पाने को लेकर निराशा व्यक्त की है। 27 वर्षीय कर्रन पिछले साल चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से 2.4 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स (RR) में शामिल हुए थे और वहीं खेलने वाले थे। हालांकि, टी-20 विश्व कप 2026 के बाद आखिरी समय में लगी चोट के कारण वे मैदान से बाहर हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

खुलासा

कर्रन ने चोट की गंभीरता के बारे में बताया

कर्रन ने BBC से बात करते हुए खुलासा किया कि टी-20 विश्व कप 2026 के दौरान उन्हें कमर में चोट लगी थी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के बाद स्कैन में चोट के बेहद गंभीर होने का पता, जिसके कारण उन्हें आराम और रिहैबिलिटेशन करना पड़ा। उन्होंने कहा, "यह एक ऐसी चोट है जिससे मैं कुछ समय से जूझ रहा हूं। यह धीरे-धीरे थोड़ी-थोड़ी बिगड़ती जा रही है। ऐसे में इससे उबरने के लिए मुझे आराम की जरूरत है।"

प्रतिस्थापन

दासुन शनाका ने 2 करोड़ में ली कर्रन की जगह

कर्रन ने IPL 2026 सीजन से बाहर रहने पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा, "IPL में न खेल पाना उनके लिए बहुत ही निराशाजनक है। अब मेरे लिए IPL देखना मुश्किल होगा क्योंकि मैं वहां होना चाहता था, लेकिन चोटें खेल का हिस्सा हैं।" पिछले सप्ताह RR प्रबंधन ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के टी-20 कप्तान दासुन शनाका को 2 करोड़ रुपये में कर्रन के स्थान पर टीम में शामिल करने की घोषणा की थी।

Advertisement