LOADING...
RR बनाम PBKS: प्रभसिमरन सिंह ने फ्लिक शॉट लगाकर मारा शानदार छक्का, देखें वीडियो
प्रभसिमरन सिंह ने शानदार शॉट लगाया (तस्वीर: एक्स/@IPL)

RR बनाम PBKS: प्रभसिमरन सिंह ने फ्लिक शॉट लगाकर मारा शानदार छक्का, देखें वीडियो

Apr 28, 2026
09:38 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रभसिमरन सिंह (59) और मार्कस स्टोइनिस (62) की पारियों की मदद से 222/4 का स्कोर खड़ा किया। अपनी इस पारी के दौरान प्रभसिमरन ने कुल 6 चौके और एक छक्का जड़ा। उन्होंने अपना इकलौता छक्का बेहतरीन फ्लिक शॉट से लगाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में जानते हैं।

शॉट

प्रभसिमरन ने ऐसे खेला शॉट 

प्रभसिमरन को नंद्रे बर्गर ने छठे ओवर की पहली गेंद पैरों की लाइन पर फुल लेंथ डाली। जो खेलने के लिए बिल्कुल सही थी। प्रभसिमरन ने शानदार कलाई के इस्तेमाल से गेंद को हवा में उठाकर डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग के ऊपर से बेहतरीन शॉट लगाकर छक्का जड़ दिया। मैच में यह खिलाड़ी 59 रन बनाकर आउट हुआ। यह उनके IPL करियर का 11वां अर्धशतक रहा। उन्होंने इस संस्करण चौथी बार 50+ का स्कोर बनाया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो 

Advertisement