NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2020: 9वें मुकाबले में RR ने KXIP को हराया, मैच में बने बड़े रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2020: 9वें मुकाबले में RR ने KXIP को हराया, मैच में बने बड़े रिकॉर्ड्स

    IPL 2020: 9वें मुकाबले में RR ने KXIP को हराया, मैच में बने बड़े रिकॉर्ड्स

    लेखन भारत शर्मा
    Sep 27, 2020
    11:43 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें संस्करण में खेले गए नवें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) को चार विकेट से हरा दिया।

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए KXIP ने मयंक अग्रवाल (106) और केएल राहुल (69) की धमाकेदार पारियों की बदौलत 223/2 का स्कोर बनाया था।

    जवाब में RR ने संजू सैमसन (85) और राहुल तेवटिया (53) के दम पर जीत हासिल कर ली।

    एक नजर डालते हैं मैच रिकॉर्ड्स पर।

    मयंक अग्रवाल

    IPL में सबसे तेज शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बने मयंक

    मयंक ने महज 45 बॉल पर अपना पहला शतक जड़ दिया। इसके साथ ही वह IPL में सबसे तेज शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। इस मामले में युसूफ पठान (37 बॉल) पहले पायदान पर है।

    इसी तरह मयंक IPL में सबसे तेज शतक जड़ने वाले ओवरऑल पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। इस सूची में क्रिस गेल (30 बॉल) पहले पायदान पर है।

    मयंक राजस्थान के खिलाफ शतक जड़ने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।

    सबसे ज्यादा

    RR के खिलाफ चौके-छक्कों से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने मयंक

    मयंक ने पारी में 10 चौके और सात छक्के जड़े। वह RR के खिलाफ एक पारी में चौके-छक्कों से सबसे अधिक 82 रन जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। मुरली विजय 98 रन सबसे आगे हैं।

    इसके अलावा वह RR के खिलाफ एक पारी में सबसे अधिक सात छक्के जड़ने के मामले में सायमंड, मार्श, युवराज और प्लेसिस के साथ संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में मुरली विजय 11 छक्के सबसे ऊपर है।

    जानकारी

    मयंक के नाम दर्ज हुआ RR के खिलाफ सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड

    तूफानी शतक की बदौलत मयंक के नाम RR के खिलाफ सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट 162.65 का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। पहले यह रिकॉर्ड एल्बी मोर्कल 161.78 के नाम था। इसी तरह मयंक ने RR के खिलाफ पांचवां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर किया है।

    केएल राहुल

    RR के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्द्धशतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बने राहुल

    राहुल अपनी बेहतरीन पारी की बदौलत RR के खिलाफ सबसे ज्यादा चार अर्द्धशतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। सबसे ज्यादा अर्द्धशतक का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स (7) के नाम है।

    इसी तरह उनके RR के खिलाफ कुल 344 रन हो गए हैं और वह 300 से अधिक रन बनाने वाले 11वें बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में सुरैश रैना (609 रन) पहले पायदान पर है। इस दौरान वह IPL में 200 छक्के पूरे करने से चूक गए।

    साझेदारी

    KXIP ने RR के खिलाफ खड़ा किया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

    KXIP ने RR के खिलाफ यह अपना दूसरा सर्वाधिक स्कोर बनाया। उन्होंने खुद का 221 रन का ही रिकॉर्ड तोड़ा है।

    RR के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स 246 के नाम है। इसी तरह मयंक-राहुल ने RR के खिलाफ पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी 181 रनों की साझेदारी की है।

    इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर-स्टीव स्मिथ (163) के नाम था। इसी तरह यह IPL इतिहास में पहले विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

    जानकारी

    KXIP के IPL में हुए 999 छक्के

    KXIP की पारी में कुल 11 छक्के लगे थे। इसके साथ ही IPL में उसके छक्कों की संख्या 999 पर पहुंच गई है। इस मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1,137 छक्कों के साथ पहले और मुंबई इंडियंस 1,108 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर है।

    अन्य रिकॉर्ड

    UAE में IPL का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने वाली टीम बनी KXIP

    KXIP ने 20 ओवर में 223/2 का स्कोर बनाया। इसके साथ वह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेले गए सभी IPL मैचों में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने वाली टीम बन गई है।

    उससे पहले यह रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स 216/7 के नाम था। इसी तरह KXIP की टीम IPL के इस सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा 60 रन बनाने वाले पहली टीम बन गए हैं।

    इससे पहले यह मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 59 रन बनाए थे।

    जानकारी

    संजू सैमसन ने IPL करियर में पहली लगाए लगातार दो अर्द्धशतक

    RR की ओर से संजू सैमसन ने शानदार 85 रनों की पारी खेली। पिछले मैच में भी उन्होंने 74 रनों की बेतरीन पारी खेली थी। ऐसे में यह पहला मौका है जब उन्होंने अपने IPL करियर में पहली बार लगतार दो अर्द्धशतक जड़े हैं।

    लक्ष्य का पीछा

    RR ने किया IPL इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्य का सफल पीछा

    इस जीत के साथ ही RR टीम IPL में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा कर जीत हासिल करने वाली पहली टीम बन गई हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड RR के नाम ही था।

    2008 में RR ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 215 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। इसी तरह यह मैच IPL में सबसे ज्यादा 449 रन जोड़ने वाला चौथा मैच बन गया है।

    2010 में CSK और RR के बीच मैच में सबसे ज्यादा 469 रन बने थे।

    जानकारी

    IPL में बिना चौके के सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बने तेवतिया

    RR की जीत में तेवतिया का अहम योगदान रहा। उन्होंने कॉटरेल के ओवर में पांच छक्के जड़कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। इसके साथ ही तेवतिया किसी IPL पारी में बिना चौके जड़े सबसे ज्यादा सात छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

    लेखा-जोखा

    RR ने इस तरह हासिल की जीत

    पहले बल्लेबाजी करते हुए KXIP ने मयंक अग्रवाल (106), केएल राहुल (69) की तूफानी पारियों की बदौलत स्कोर को 223/2 पर पहुंचा दिया।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी RR ने कप्तान स्टीव स्मिथ (50), संजू सैमसन (85) और राहुल तेवतिया (53) की आक्रामक पारियों की बदौलत 19.3 ओवर में छह विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। IPL के इस सीजन में RR की यह लगातार दूसरी जीत है।

    संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    राजस्थान रॉयल्स
    पंजाब किंग्स

    ताज़ा खबरें

    UPI जल्द ही लेनदेन में निकल सकता है वीजा से आगे  UPI
    होंडा कार खरीदने का जून में सुनहरा मौका, होगी जबरदस्त बचत  होंडा
    जयदीप अहलावत ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का आशियाना, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश जयदीप अहलावत
    2025 येज्दी एडवेंचर से उठा पर्दा, जानिए क्या कुछ मिला नया  येज्दी

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL: इस सीजन अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं ये पांच ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा
    क्या IPL के लिए उपलब्ध होंगे बेन स्टोक्स? टीम के कोच ने दिया यह जवाब राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2020: हर टीम के सबसे युवा खिलाड़ी और उनके आंकड़ों पर एक नजर सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2020: इस सीजन ये बड़े रिकॉर्ड्स बना सकते हैं क्रिस गेल पंजाब किंग्स

    राजस्थान रॉयल्स

    #RCBvRR: बारिश की भेंट चढ़ा RR और RCB का मैच, IPL 2019 से बाहर हुई RCB इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 Match 53: DC और RR होंगी आमने-सामने, जानें संभावित टीमें, ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    #DCvRR: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराया, IPL 2019 से बाहर हुई राजस्थान इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: इन खिलाड़ियों ने कीमत और उम्मीद के मुताबिक नहीं किया प्रदर्शन कोलकाता नाइट राइडर्स

    पंजाब किंग्स

    IPL 2019 Match 52: क्रिस गेल के सामने होंगे आंद्रे रसेल, जानें संभावित टीमें, ड्रीम इलेवन कोलकाता नाइट राइडर्स
    #KXIPvKKR: कोलकाता ने KXIP को आसानी से हराया, जानें मैच के दिलचस्प आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019 Match 55: धोनी के सामने होंगे अश्विन के किंग्स, जानें संभावित टीमें, ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    #KXIPvCSK: पंजाब ने चेन्नई को हराया, लेकिन क्वालीफायर में पहुंचने वाली पहली टीम बनी चेन्नई इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025