रोवमैन पॉवेल ने टी-20 क्रिकेट में अपने 450 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 में क्वालिफायर-2 के रोमांचक मुकाबले में जमैका किंग्समेन ने गुयाना अमेजन वॉरियर्स को 5 विकेट से हराया। इस जीत में रोवमैन पॉवेल की अहम भूमिका रही, जिन्होंने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 17 गेंदों पर नाबाद 40 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 450 छक्के पूरे किए। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
पारी
दूसरे क्वालीफायर में ऐसी रही पॉवेल की पारी
ब्रिजटाउन में खेले गए मैच में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206/4 का स्कोर बनाया।
जवाब में जब 152 रन के स्कोर पर जमैका ने अपना तीसरा विकेट खोया, तब पॉवेल क्रीज पर आए।
उन्होंने 17 गेंदों में 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। उनकी इस पारी की मदद से जमैका ने 2 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल किया।
आंकड़े
पॉवेल ने पूरे किए 450 टी-20 छक्के
पॉवेल ने 370 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 25.79 की औसत और 141.13 की स्ट्राइक रेट के साथ 6,783 रन बनाए हैं।
इस बीच उन्होंने एक शतक और 26 अर्धशतक लगाए हैं।
उन्होंने अब तक 452 छक्के और 416 चौके लगाए हैं।
वह दुनिया की तमाम टी-20 लीग में हिस्सा लेते हैं। वह CPL के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL), और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में ही खेल चुके हैं।
आंकड़े
ऐसा है पॉवेल का CPL करियर
CPL में इस आक्रामक बल्लेबाज ने 116 मैचों में 154 छक्के लगाए हैं।
इसमें 27.03 की औसत और 134.02 की स्ट्राइक रेट से 2,190 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 9 अर्धशतक लगाए हैं।
वह वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय छक्के (156) लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 26.37 की औसत से 2,347 रन बनाए हैं।
ILT20 वह टूर्नामेंट है जिसमें पॉवेल ने 50 से ज्यादा छक्के (53) लगाए हैं।