Page Loader
WWE: बड़े हादसे का शिकार हुईं रोंडा राउज़ी, हाथ की उंगली कटी

WWE: बड़े हादसे का शिकार हुईं रोंडा राउज़ी, हाथ की उंगली कटी

लेखन Neeraj Pandey
Aug 21, 2019
04:15 pm

क्या है खबर?

पूर्व रॉ विमेंस चैंपियन रोंडा राउज़ी हाल ही में एक शो 9-1-1 की शूटिंग के दौरान एक दुर्घटना का शिकार हो गईं और उनके हाथ की एक उंगली पूरी तरह कटकर अलग होते-होते बच गई। पिछले साल WWE में आकर धमाल मचाने वाली रोंडा राउज़ी फिलहाल कंपनी से दूर हैं। इसी साल रेसलमेनिया पर रोंडा ने अपना आखिरी WWE मुकाबला लड़ा था। उस मुकाबले में राउज़ी के खिलाफ शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच रिंग में उतरी थीं।

दुर्घटना

9-1-1 शो की शूटिंग के दौरान चोटिल हुईं रोंडा

रोंडा फिलहाल 9-1-1 शो के तीसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं जिसमें वह LA फायर डिपार्टमेंट मेंबर की भूमिका में नजर आ रही हैं। शेट पर शूटिंग करने के दौरान एक बोट का दरवाजा उनके हाथ पर गिर गया, जिसमें उनके बाएं हाथ की एक उंगली में गहरी चोट लगी। रोंडा की यह उंगली कटकर झूल गई और अलग होते-होते रह गई। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं।

रेसलमेनिया 35

रेसलमेनिया के दौरान भी चोटिल हुई थीं रोंडा

रेसलमेनिया 35 को शार्लेट और बैकी के साथ हेडलाइन करके इतिहास बनाने वाली रोंडा उसी मैच में चोटिल भी हुई थीं। मेन इवेंट मुकाबले में अपना रॉ विमेंस चैंपियनशिप गंवाने वाली रोंडा के हाथ में फ्रैक्चर हुआ था। हाथ में फ्रैक्चर होने के बाद से वह कंपनी में वापस नहीं आई हैं और फिलहाल उनकी वापसी के बारे में किसी को नहीं पता है।

लोकप्रियता

काफी कम समय में रोंडा ने कमाया नाम

रोंडा ने भले ही UFC फाइट में खुद का नाम बना लिया था, लेकिन WWE का फैनबेस बेहद अलग होता है। रेसलमेनिया 34 पर WWE डेब्यू करने वाली रोंडा ने बेहद कम समय में काफी ज़्यादा लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने रॉ को अपना घर बनाया था और वहां की चैंपियन रही थीं। बैकी लिंच के साथ उनकी राइवलरी को काफी ज़्यादा पसंद किया गया था।