NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वीवीएस लक्ष्मण ने कहा- विजडन की लिस्ट में रोहित शर्मा को जरूर करना चाहिए था शामिल
    खेलकूद

    वीवीएस लक्ष्मण ने कहा- विजडन की लिस्ट में रोहित शर्मा को जरूर करना चाहिए था शामिल

    वीवीएस लक्ष्मण ने कहा- विजडन की लिस्ट में रोहित शर्मा को जरूर करना चाहिए था शामिल
    लेखन Neeraj Pandey
    Apr 12, 2020, 03:16 pm 1 मिनट में पढ़ें
    वीवीएस लक्ष्मण ने कहा- विजडन की लिस्ट में रोहित शर्मा को जरूर करना चाहिए था शामिल

    हाल ही में विज़डन ने पांच खिलाड़ियों को अपनी लिस्ट में शामिल किया था और इसमें भारतीय ओपनर रोहित शर्मा का नाम नहीं था। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि एशेज की बजाय विश्व कप ज़्यादा बड़ा स्टेज है और यहां रोहित द्वारा किए गए प्रदर्शन को ध्यान में रखा जाना चाहिए था। विज़डन ने बेन स्टोक्स और एलिस पेरी को लीडिंग क्रिकेटर ऑफ 2019 चुना था।

    एशेज से बड़ा होता है विश्वकप प्रदर्शन- लक्ष्मण

    लक्ष्मण ने कहा, "मेरे ख्याल से क्रिकेट देखने वाला कोई भी व्यक्ति विजडन के पांच खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित का नाम नहीं पाकर चौंक जाएगा। विश्वकप एशेज से बड़ा होता है। मैं विजडन के इस घोषणा से सरप्राइज हूं।"

    2019 विश्व कप में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे रोहित

    विश्व कप 2019 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा था और उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाए थे। उन्होंने 81 की औसत के साथ 648 रन बनाए और टूर्नामेंट में पांच शतक लगाए थे। साल 2019 में रोहित ने टेस्ट में भी वापसी की और इस बार वह ओपनर बल्लेबाज के तौर पर आए। छह टेस्ट पारियों में उन्होंने 92.66 की औसत के साथ 556 रन बना डाले।

    स्टोक्स ने किया था 2019 में शानदार प्रदर्शन

    बेन स्टोक्स को एशेज 2019 में दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने का इनाम मिला है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी ने पांच टेस्ट मैचों में 441 रन बनाने के अलावा 29 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड को पहली बार विश्वकप जीतने में भी मदद किया था। विजडन ने जोफ्रा आर्चर, पैट कमिंस, साइमन हार्मर, मार्नश लाबूशेन और एलिस पेरी को क्रिकेट ऑफ द ईयर चुना है। आंद्रे रसेल को लीडिंग टी-20 क्रिकेटर ऑफ 2019 चुना गया।

    इस प्रकार है अवार्ड्स की फुल लिस्ट

    विजडन क्रिकेट पत्रिका के 2020 संस्करण के मुताबिक दिए गए अवार्ड्स की फुल लिस्ट इस प्रकार है। क्रिकेटर ऑफ द ईयर: जोफ्रा आर्चर, साइमन हार्मर, पैट कमिंस, एलिस पेरी और मार्नश लाबूशेन। लीडिंग क्रिकेटर इन वर्ल्ड: बेन स्टोक्स लीडिंग विमेन क्रिकेटर इन वर्ल्ड: एलिस पेरी। लीडिंग टी-20 क्रिकेटर इन वर्ल्ड: आंद्रे रसेल।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट समाचार
    वीवीएस लक्ष्मण

    रोहित शर्मा

    IPL 2023: दूसरे क्वालीफायर में रोहित और शमी के बीच दिख सकती है कड़ी टक्कर  IPL 2023
    सीनियर्स के बिना आसान नहीं था WTC फाइनल तक का सफर- अश्विन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    IPL: रोहित शर्मा के लिए बड़ा खतरा हैं अमित मिश्रा, अब तक 7 बार बनाया शिकार इंडियन प्रीमियर लीग
    खिलाड़ियों के बीच विश्वास जमाने के लिए करना होगा उनका समर्थन- रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023, क्वालीफायर-2: GT बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट और नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में हार्दिक पांड्या को 2 बार आउट कर चुके हैं पीयूष चावला, जानिए परस्पर प्रदर्शन  हार्दिक पांड्या
    IPL 2023: प्लेऑफ के दौरान मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की 5 सर्वश्रेष्ठ पारियां  IPL 2023
    IPL 2023 में दीपक हूडा ने 7.64 की औसत से बनाए सिर्फ 84 रन, जानिए आंकड़े  दीपक हूडा

    वीवीएस लक्ष्मण

    नेट गेंदबाज के रूप में हुई थी मोहम्मद सिराज की खोज, पूर्व गेंदबाजी कोच का खुलासा भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वोच्च टेस्ट स्कोर वाले भारतीय, 2013 से नहीं लगाया किसी ने दोहरा शतक भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    राहुल द्रविड़ के बाद भारत के अगले हेड कोच बन सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण- रिपोर्ट राहुल द्रविड़
    न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम के कोच होंगे वीवीएस लक्ष्मण- रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023