LOADING...
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह बनीं आलीशान फ्लैट की मालकिन, 26 करोड़ है कीमत 
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने खरीदा आलीशान फ्लैट

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह बनीं आलीशान फ्लैट की मालकिन, 26 करोड़ है कीमत 

Jan 08, 2026
03:48 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरते हैं। प्रशंसक भी उनसे जुड़े हर अपडेट को जानने में पूरी दिलचस्पी रखते हैं। खबर है कि रितिका एक आलीशान फ्लैट की मालकिन बन गई हैं जिसकी कीमत 26 करोड़ रुपये बताई गई है। यह फ्लैट मुंबई के प्रभादेवी स्थित आहूजा टावर्स में मौजूद है जिसका निर्माण आहूजा कंस्ट्रक्शन द्वारा किया गया है। इसे मायानगरी में मौजूद एक लग्जरी रेजिडेंशियल बिल्डिंग माना जाता है।

पंजीकरण

दिसंबर महीने में हुआ था फ्लैट का पंजीकरण

स्क्वायर यार्ड्स द्वारा समीक्षा किए गए संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के मुताबिक, रितिका की नए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,760.4 वर्ग फुट है जिसके साथ 3 कार पार्किंग की सुविधा दी गई है। दिसंबर, 2025 में इस सौदे की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की गई थी, जिसमें 1.31 करोड़ रुपये का स्टांप शुल्क और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क शामिल है। बताया जाता है कि यह सौदा अजिंक्या डीवाई पाटिल और पूजा अजिंक्या पाटिल के साथ किया गया है।

संपत्ति ब्यौरा

इसी बिल्डिंग में माैजूद है क्रिकेटर का फ्लैट

GQ इंडिया के मुताबिक, क्रिकेटर रोहित के पास इसी बिल्डिंग की 29वीं मंजिल पर एक फ्लैट मौजूद है। हाउसिंग डॉट कॉम के अनुसार, उनका यह आलीशान फ्लैट 6,000 वर्ग फुट से ज्यादा एरिया में फैला है और इसकी कीमत 30 करोड़ रुपये है। रितिका ने कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट एंड एंटरटेनमेंट में स्पोर्ट्स मैनेजर के तौर पर काम किया है। इस दौरान वह कई प्रमुख खिलाड़ियों के लिए एंडोर्समेंट और ब्रांड एसोसिएशन का काम संभाल चुकी हैं।

Advertisement