LOADING...
कगिसो रबाडा ने 7वीं बार चटकाया रोहित शर्मा का विकेट, भारत के खिलाफ 50 विकेट पूरे
रोहित शर्मा दूसरी पारी में भी बने कगिसो रबाडा का शिकार (तस्वीर: एक्स/@ICC)

कगिसो रबाडा ने 7वीं बार चटकाया रोहित शर्मा का विकेट, भारत के खिलाफ 50 विकेट पूरे

Dec 28, 2023
06:49 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरी पारी में कगिसो रबाडा ने तीसरे ही ओवर में कप्तान रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही उनके भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट में 50 विकेट पूरे हुए। साथ ही उन्होंने टेस्ट में रोहित को 11 पारियों 7वीं बार आउट किया है। इस दौरान रोहित की औसत सिर्फ 14.85 की रही है। भारतीय कप्तान ने 8 गेंदों का सामना किया और वह खाता तक नहीं खोल सके। रबाडा ने उन्हें बोल्ड किया।

प्रदर्शन

पहली पारी में भी किया था आउट

रबाडा भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट में 50 विकेट लेने वाले 5वें दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज हैं। इस सूची में पहले पायदान पर डेल स्टेन (65) हैं। फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर मोर्ने मोर्कल (58), तीसरे पर एलन डोनाल्ड (57) और चौथे नंबर पर शॉन पोलक (52) हैं। मुकाबले की पहली पारी में भी रबाडा ने ही रोहित का शिकार किया था। भारतीय कप्तान ने तब 14 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 5 रन बनाए थे।

प्रदर्शन

टेस्ट में रोहित का प्रदर्शन

रोहित ने अब तक भारतीय टीम के लिए 53 टेस्ट मुकाबले खेले हैं और इसकी 90 पारियों में 45.46 की शानदार औसत से 3,682 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 10 शतक और 16 अर्धशतक निकले हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 1 दोहरा शतक भी लगाया है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 रन रहा है। रोहत ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2013 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।