Loading...
रोहित शर्मा लेंगे वनडे क्रिकेट से संन्यास, लॉर्ड्स वनडे होगा आखिरी मुकाबला- रिपोर्ट
रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं (फाइल तस्वीर)

रोहित शर्मा लेंगे वनडे क्रिकेट से संन्यास, लॉर्ड्स वनडे होगा आखिरी मुकाबला- रिपोर्ट

Jul 16, 2026
10:18 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा का वनडे करियर इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के साथ समाप्त हो सकता है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की वरिष्ठ चयन समिति ने रोहित को साफ कर दिया है कि इस सीरीज के बाद टीम भविष्य की योजनाओं के साथ आगे बढ़ेगी। पिछले सप्ताह मुख्य कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ताओं ने रोहित के साथ बैठक कर आगामी रणनीति से उन्हें अवगत करा दिया है।

मौका

युवा खिलाड़ियों को मौका देने की सोच रहा BCCI

चयन समिति अब युवा खिलाड़ियों को मौका देने के पक्ष में है। इसी कारण लंबे समय से टीम में जगह का इंतजार कर रहे यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में नियमित अवसर देने की तैयारी की जा रही है।

बताया गया है कि चयनकर्ता 2027 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए भविष्य की टीम तैयार करना चाहते हैं और उनकी योजनाओं में रोहित शामिल नहीं हैं।

इस संबंध में BCCI की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बयान

BCCI के सूत्र ने कही ये बात 

BCCI के एक सूत्र ने बताया, "चयनकर्ताओं ने रोहित को स्पष्ट कर दिया है कि इंग्लैंड दौरे के बाद वह उनकी भविष्य की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं और इस सीरीज के बाद टीम आगे बढ़ेगी। हालांकि, रोहित अपनी फिटनेस पर काम करने के बाद वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते थे। अब चयनकर्ताओं ने उनके भविष्य का फैसला रोहित पर ही छोड़ दिया है। आगे क्या करना है, इसका अंतिम निर्णय उन्हें ही लेना होगा।"

ADVERTISEMENT

फैसला

फैसले से खुश नहीं हैं रोहित 

रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड दौरे के दौरान रोहित ने BCCI के कुछ अधिकारियों से इस फैसले पर चर्चा की थी, लेकिन वह चयनकर्ताओं के रुख से खुश नहीं थे।

रोहित पहले ही टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। टी-20 विश्व कप 2024 के बाद उन्होंने टी-20 खेलना छोड़ा था।

2025 के इंग्लैंड दौरे से पहले इंस्टाग्राम के जरिए उन्होंने टेस्ट को भी अलविदा कह दिया था। इसके बाद उनकी वनडे टीम की कप्तानी भी चली गई थी।

ADVERTISEMENT

खामोश

वनडे क्रिकेट में नहीं चल रहा रोहित का बल्ला 

इंग्लैंड दौरे पर रोहित का बल्ला अब तक खामोश रहा है। उन्होंने पहले 2 वनडे में क्रमश: 11 और 47 गेंदों में 26 रन बनाए।

कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान भी रोहित अपनी पुरानी लय में नजर नहीं आए और गेंद को सही तरीके से बल्ले पर लेने के लिए संघर्ष करते दिखे।

उन्होंने साल 2026 में 8 पारियों में 30.12 की औसत से सिर्फ 241 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT