Page Loader
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: रोहित शर्मा हुए स्टम्प आउट, उनके नाम जुड़ा अनोखा संयोग
रोहित शर्मा हुए स्टम्प आउट (फोटो: ट्विटर/@ICC)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: रोहित शर्मा हुए स्टम्प आउट, उनके नाम जुड़ा अनोखा संयोग

Mar 01, 2023
10:19 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में स्टंपिंग आउट हुए हैं। मैथ्यू कुह्नैमन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में रोहित ने अपना विकेट गंवाया। भारत में यह दूसरा मौका है जब पहली पारी का पहला विकेट स्टंपिंग के रूप में गिरा है। दोनों ही बार आउट होने वाले बल्लेबाज रोहित ही रहे हैं। इस मैच से पहले 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐसा हुआ था।

2019

2019 में रोहित को महाराज ने किया था आउट

2019 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ विशाखापट्टनम में हुए मैच में भारत का पहला विकेट 317 के स्कोर पर गिरा था। रोहित 176 रन बनाने के बाद केशव महाराज की गेंद पर स्टम्प हुए थे। भारत ने पहली पारी 502/7 के स्कोर पर घोषित की थी। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने भी 431 रन बना दिए थे। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 395 रनों का लक्ष्य मिला था। भारत ने 203 रनों से मैच जीता था।