रोहित शर्मा पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में हुए शून्य पर आउट, बनाया अनचाहा रिकॉर्ड
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया, लेकिन काइल जैमीसन ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। 186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली। इसके साथ ही रोहित पहली बार वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ शून्य पर आउट हुए हैं।
रिकॉर्ड
जैमीसन के खिलाफ नहीं चलता रोहित का बल्ला
वनडे क्रिकेट में जैमीसन के खिलाफ रोहित का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है।
दोनों के बीच अब तक 6 पारियों में आमना-सामना हुआ है। इस दौरान रोहित ने 71 गेंदों का सामना करते हुए 48 रन बनाए हैं।
जैमीसन ने उन्हें 3 बार अपना शिकार बनाया है। इस दौरान रोहित की स्ट्राइक रेट सिर्फ 67.60 की रही है।
न्यूजीलैंड में रोहित ने 15 मैचों की 14 पारियों में 33.61 की औसत से सिर्फ 437 रन बनाए हैं।
आंकड़े
न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसे हैं रोहित के आंकड़े
न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित ने पहला वनडे मैच साल 2009 में खेला था। उन्होंने अब तक 35 मुकाबले खेले हैं और इसकी 33 पारियों में 35.43 की औसत से 1,134 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 147 रन रहा है।
न्यूजीलैंड की धरती पर इस खिलाड़ी ने एक भी शतक नहीं लगाया है। उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87 रन रहा है।