NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर फिर फ्लॉप हुए रोहित शर्मा, जानिए हैरान करने वाले आंकड़े
    अगली खबर
    दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर फिर फ्लॉप हुए रोहित शर्मा, जानिए हैरान करने वाले आंकड़े
    रोहित शर्मा पहले टेस्ट की पहली पारी में फ्लॉप रहे (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

    दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर फिर फ्लॉप हुए रोहित शर्मा, जानिए हैरान करने वाले आंकड़े

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 26, 2023
    04:23 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले दिन बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को मैच में शुरुआती झटके लगे।

    टीम के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका की धरती पर फ्लॉप रहे।

    वह 14 गेंद में 5 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर कैच आउट हो गए। दक्षिण अफ्रीका में जब भी यह खिलाड़ी खेला है उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं।

    रन

    दक्षिण अफ्रीका में 15 से भी कम औसत से रन बनाते हैं रोहित 

    रोहित का दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर रिकॉर्ड बेहद खराब है। उन्होंने वहां अपना पहला टेस्ट मैच साल 2013 में खेला था।

    उन्होंने अब तक 5 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 9 पारियों में 14.22 की बेहद साधारण औसत के साथ सिर्फ 128 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    उनके बल्ले से दक्षिण अफ्रीका में 1 भी शतक या अर्धशतक नहीं निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर सिर्फ 47 रन रहा है।

    आउट

    टेस्ट में छठी बार रबाडा ने किया रोहित को आउट 

    कगिसो रबाडा ने पहले टेस्ट की पहली पारी में रोहित को पवेलियन भेजा। यह टेस्ट क्रिकेट में छठी बार है जब उन्होंने भारतीय कप्तान को आउट किया है।

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित को सर्वाधिक बार आउट करने वाले गेंदबाजों की सूची में भी वह पहले स्थान पर हैं।

    रबाडा ने 13 बार रोहित को पवेलियन की राह दिखाई है। सूची में दूसरे नंबर पर टिम साउथी हैं। साउथी ने उन्हें 12 बार पवेलियन भेजा है।

    ओवरऑल

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुल टेस्ट मैचों में रोहित के आंकड़े हैं अच्छे

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित ने कुल मिलाकर 10 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 17 पारियों में उनके बल्ले से 40.17 की औसत से 683 रन निकले हैं।

    उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 शतक लगाए हैं और यह सभी शतक उन्होंने भारत में बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 रन रहा है।

    भारत की स्पिन होती हुई पिच पर रोहित अच्छा खेलते हैं, लेकिन जैसे ही पिच में थोड़ी उछाल आती है, वह अच्छा नहीं कर पाते।

    करियर

    रोहित के टेस्ट करियर पर एक नजर 

    रोहित ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2013 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक भारतीय टीम के लिए 53 टेस्ट मुकाबले खेले हैं और इसकी 89 पारियों में 46.02 की शानदार औसत से 3,682 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 10 शतक और 16 अर्धशतक निकले हैं।

    उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 1 दोहरा शतक भी लगाया है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 रन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट के आंकड़े
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत ने तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराया, सीरीज पर 2-1 से जमाया कब्जा दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: अर्शदीप सिंह ने की वनडे करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने, जानिए आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    अर्शदीप सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में चटकाए 10 विकेट, बनाया यह रिकॉर्ड अर्शदीप सिंह

    रोहित शर्मा

    ICC टूर्नामेंट: फाइनल मुकाबलों में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा खेली गई 5 सर्वश्रेष्ठ पारियां   भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023 फाइनल: मुकाबला शुरू होने से पहले वायुसेना ने आसमान में दिखाए करतब वनडे विश्व कप 2023
    रोहित शर्मा ने तोड़ा कुमार संगाकारा का यह रिकॉर्ड, विश्व कप में हासिल की खास उपलब्धि वनडे विश्व कप 2023
    रोहित ने रचा इतिहास, विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान बने  वनडे विश्व कप 2023

    क्रिकेट के आंकड़े

    डिकॉक का भारतीय जमीं पर लगभग 60 का रहा है औसत, जानिए उनके वनडे के आंकड़े क्विंटन डिकॉक
    ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका: एडम जैम्पा ने विश्व कप में किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े एडम जैम्पा
    बेन स्टोक्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000+ रन और 100+ विकेट वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बने बेन स्टोक्स
    क्रिस वोक्स विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले इंग्लिश गेंदबाज बने, बॉथम की बराबरी की  वनडे क्रिकेट

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: दीपक चाहर की जगह वाशिंगटन सुंदर भारतीय टीम में शामिल क्रिकेट समाचार
    दूसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत की पहले गेंदबाजी भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 279 रनों का लक्ष्य, मोहम्मद सिराज ने लिए तीन विकेट भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ईशान किशन का पहला वनडे अर्धशतक, युवराज के रिकॉर्ड की बराबरी क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025