Page Loader
रोहित शर्मा का 2022 में वनडे क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन?
रोहित शर्मा ने इस साल आठ वनडे खेले (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

रोहित शर्मा का 2022 में वनडे क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन?

Dec 08, 2022
01:03 pm

क्या है खबर?

भरतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। बुधवार को उन्होंने इस साल का अपना आखिरी वनडे मुकाबला खेल लिया है। वह वनडे अंतरराष्ट्रीय में इस साल भारत के लिए सातवें सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। साल के अपने आखिरी मुकाबले में उन्होंने 28 गेंदों में नाबाद 51* रन बनाए। इस साल रोहित के वनडे क्रिकेट के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

रोहित शर्मा का करियर

इस साल वनडे अंतरराष्ट्रीय में रोहित का प्रदर्शन

वनडे अंतरराष्ट्रीय में रोहित ने इस साल आठ मैच खेले, जिसमें 41.50 की औसत और 114.22 की स्ट्राइक रेट से 249 रन अपने नाम किए हैं। इस बीच उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए हैं। इस साल उन्होंने वनडे अंतरराष्ट्रीय में 31 चौके और 12 छक्के लगाए हैं। भारतीय टीम के लिए इस साल सबसे ज्यादा (721) रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर से रोहित बहुत पीछे हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं। जिन्होंने 21 मुकाबले में 685 रन बनाए हैं।

उपलब्धि

500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने रोहित शर्मा

रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मुकाबले में पांच छक्के लगाए। इस बीच उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर में अपने 500 छक्के पूरे कर लिए हैं। वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारत के पहले और विश्व के दूसरे बल्लेबाज बने हैं। रोहित से पहले ये कारनामा क्रिस गेल कर चुके हैं। बता दें गेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक (553) छक्के लगाए हैं। वहीं, गेल के बाद इस सूची में रोहित (502) और शाहिद अफरीदी (476) हैं।

2022

इस साल रोहित ने तीन वनडे सीरीज में लिया हिस्सा

रोहित ने इस साल तीन वनडे सीरीज खेली। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने तीन मैचों में 26.00 की औसत और 105.41 की स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में रोहित ने 46.50 की औसत और 109.41 की स्ट्राइक रेट के साथ 93 रन बनाए थे। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित ने दो मैच में 78.00 की औसत और 132.20 की स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाए हैं।

आंकड़े

पिछले सालों में कैसा रहा रोहित का प्रदर्शन?

वनडे अंतरराष्ट्रीय में रोहित ने 2021 में सिर्फ तीन मैच खेले थे, जिसमें 30.00 की औसत और 104 की स्ट्राइक रेट से 90 रन अपने नाम किए थे। इस बीच उन्होंने एक भी शतक या अर्धशतक नहीं लगाया था। 2021 में उन्होंने वनडे अंतरराष्ट्रीय में 15 चौके लगाए थे। उनके बल्ले से एक भी छक्का नहीं निकला था। 2020 में भी रोहित ने तीन मुकाबले खेले थे और 57.00 की औसत से 171 रन बनाए थे।