NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / इस साल एक भी टेस्ट नहीं खेल सके रोहित शर्मा, आंकड़ों में जानिए 2020 का प्रदर्शन​
    अगली खबर
    इस साल एक भी टेस्ट नहीं खेल सके रोहित शर्मा, आंकड़ों में जानिए 2020 का प्रदर्शन​

    इस साल एक भी टेस्ट नहीं खेल सके रोहित शर्मा, आंकड़ों में जानिए 2020 का प्रदर्शन​

    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 28, 2020
    08:00 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय टीम के स्थापित सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस साल सीमित क्रिकेट खेला।

    कोरोना से प्रभावित इस साल में उन्होंने सिर्फ सात अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। दूसरी तरफ 33 वर्षीय रोहित इस साल फिटनेस की समस्या से भी परेशान नजर आए।

    दूसरी तरफ IPL 2020 का खिताब मुंबई इंडियंस ने उनकी कप्तानी में जीता। इसके अलावा भी उन्होंने कुछ उपलब्धियां हासिल की।

    आइए इस साल उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    साल 2020 में रोहित का वनडे में ऐसा रहा प्रदर्शन

    भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित ऑस्ट्रेलिया में खेली गई वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। इससे पहले वह न्यूजीलैंड दौरे से भी चूक गए थे।

    जब ऑस्ट्रेलिया की टीम जनवरी में भारत दौरे पर आई थी, उस वनडे सीरीज में रोहित उपलब्ध थे। उन्होंने इस साल सिर्फ तीन मैच खेलकर 57.00 की शानदार औसत से 171 रन बनाए हैं।

    इस बीच रोहित ने एक शतक भी अपने नाम दर्ज किया।

    उपलब्धि

    रोहित ने लगातार आठवें साल हासिल की यह उपलब्धि

    रोहित खेल के हर प्रारूप में लम्बी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं।

    जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु वनडे में उन्होंने 119 रन बनाए थे, जो इस साल किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर रहा।

    रोहित ने लगातार आठवें साल भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया है।

    2013 में 209, 2014 में 264, 2015 में 150, 2016 में 171*, 2017 में 208*, 2018 में 162, 2019 में 159 और 2020 में 119 उनके सर्वाधिक स्कोर हैं।

    आंकड़े

    इस साल टी-20 में ऐसा रहा रोहित का प्रदर्शन

    इस साल रोहित ने सिर्फ चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले, जिसमें 46.67 की जबरदस्त औसत से 140 रन बनाए।

    इस दौरान उन्होंने 65 के उच्चतम स्कोर के साथ दो अर्धशतक भी लगाए थे।

    बता दें रोहित ने अपने चारों टी-20 मैच न्यूजीलैंड दौरे पर खेले थे।

    इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन में वह चोटिल हो गए और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी-20 सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे।

    सुपर ओवर

    आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर रोहित ने दिलाई थी भारत को जीत

    इस साल की शुरुआत में भारत ने न्यूजीलैंड को टी-20 सीरीज में 5-0 से हराया था।

    तीसरे मुकाबले में भारत 180 के स्कोर का पीछा कर रहा था और रोहित शर्मा ने 40 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली थी।

    स्कोर बराबर हो जाने के बाद मुकाबला सुपर ओवर में गया।

    सुपर ओवर में 18 रनों की जरूरत होने पर भारत ने चार गेंदों में आठ रन बनाए थे।

    रोहित ने दो छक्के लगाकर भारत को जीत दिलाई थी।

    जानकारी

    बिना कोई टेस्ट खेले यह साल खत्म करेंगे रोहित

    इस साल रोहित एक भी टेस्ट नहीं खेल सके हैं। वह ऑस्ट्रेलिया में चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम दो मैचों में उपलब्ध होंगे। सीरीज का तीसरा टेस्ट 07 जनवरी से खेला जाना है, ऐसे में रोहित बिना कोई टेस्ट खेले यह साल खत्म करेंगे।

    IPL 2020

    IPL 2020 में रोहित का प्रदर्शन

    UAE में खेले गए IPL 2020 का खिताब मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता। इसके साथ ही वह सर्वाधिक पांच बार IPL जीतने वाले कप्तान बने थे।

    वहीं चोट के चलते कुछ मिस करने वाले रोहित ने इस सीजन में 12 मुकाबले खेले, जिसमें 27.66 की औसत से 332 रन बनाए।

    इस दौरान उन्होंने 80 के उच्चतम स्कोर के साथ तीन अर्धशतक भी अपने नाम किए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    रोहित शर्मा

    IPL में कप्तान के तौर पर कैसा है रोहित का प्रदर्शन? पढ़िए आंकड़ों समेत पूरा विश्लेषण मुंबई इंडियंस
    IPL: इस सीजन अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं ये पांच ओपनिंग बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ऐसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: KKR और MI के बीच होगी जंग, जानें पिच रिपोर्ट और और महत्वपूर्ण आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स

    क्रिकेट समाचार

    BCCI मीटिंग से पहले हुआ मैच, जय शाह की टीम ने गांगुली की टीम को हराया सौरव गांगुली
    इस साल टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे मोहम्मद हफीज, जानिए आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    ये हैं साल 2020 में बल्लेबाजों द्वारा खेली गई बेहतरीन पारियां रोहित शर्मा
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: दिनेश कार्तिक की कप्तानी में तमिलनाडु की टीम का ऐलान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी

    भारतीय क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, डे-नाइट टेस्ट: पहली पारी में 191 पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया, भारत को अहम बढ़त टेस्ट क्रिकेट
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: भारत ने बनाया अपने टेस्ट इतिहास का सबसे कम स्कोर क्रिकेट समाचार
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, डे-नाइट टेस्ट: केवल 36 रन बनाने के बाद आठ विकेट से हारा भारत क्रिकेट समाचार
    टेस्ट में अपना सबसे कम स्कोर बनाने वाली भारतीय बल्लेबाजी पर ऐसी रही दिग्गजों की प्रतिक्रिया BCCI
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025