Loading...
रोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद अपने आलोचकों को दिया करारा जवाब, जानिए क्या कहा
रोहित शर्मा ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

रोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद अपने आलोचकों को दिया करारा जवाब, जानिए क्या कहा

Jul 20, 2026
12:37 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेलकर फॉर्म में वापसी की। इससे पहले वह खराब दौर से गुजर रहे थे और उनकी जमकर आलोचना हो रही थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि लॉर्ड्स वनडे उनके करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। अब रोहित ने आलोचनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं मैच के बाद उन्होंने क्या कहा?

बयान

आलोचना मेरे लिए ज्यादा मायने नहीं रखती- रोहित 

रोहित ने कहा, "देखिए मेरा काम अपने देश का प्रतिनिधित्व करना और टीम के लिए योगदान देना है। डेब्यू के बाद से ही मुझे यही करने को कहा गया है और मैं आगे भी यही करता रहूंगा। जब से मैंने डेब्यू किया है, तब से ही आलोचनाओं का शोर मेरे साथ रहा है और जब तक मैं यहां रहूंगा यह हमेशा रहेगा। इसलिए यह मेरे लिए ज्यादा मायने नहीं रखता। मायने रखता है कि मैं मैदान पर क्या करता हूं।"

फोकस

अगर शोर नहीं होगा तो मजा नहीं आएगा- रोहित 

उन्होंने आगे कहा, "मेरा पूरा ध्यान अपनी बल्लेबाजी पर है और शोर को होने दीजिए। अगर शोर नहीं होगा तो मजा नहीं आएगा। मेरा काम मैदान के अंदर है और उनका काम मैदान के बाहर है। मैं इसी तरह से इसे देखता हूं।"

रोहित ने आगे कहा कि वह नतीजे से थोड़ा निराश हैं। भारतीय टीम काफी अच्छा क्रिकेट खेल रही थी।

लॉर्ड्स में हमारे सामने बड़ा लक्ष्य था। हमने पूरी कोशिश की, लेकिन 20-25 रन से पीछे रह गए।

ADVERTISEMENT

बचाव

रोहित ने गेंदबाजों का किया बचाव

रोहित ने गेंदबाजों को लेकर कहा कि इन खिलाड़ियों ने अभी ज्यादा वनडे क्रिकेट नहीं खेला है, इसलिए उन्हें समय देना होगा।

उन्होंने कहा कि टीम को इस मुकाबले से सीख लेने की जरूरत है और भविष्य में ऐसी परिस्थितियों का सामना होने पर खुद को बेहतर साबित करना होगा।

रोहित ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी इस अनुभव को आगे लेकर जाएंगे और अपनी गलतियों में सुधार करते हुए टीम की सफलता में योगदान देंगे।

ADVERTISEMENT

इंग्लैंड

इंग्लैंड में खेलने को लेकर रोहित ने कही ये बात 

रोहित ने आगे कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि मुझे इंग्लैंड में खेलना अच्छा लगता है। यहां का माहौल, मैदान और पिचें काफी खास हैं। जब आप किसी भी प्रारूप में यहां खेलने उतरते हैं तो यह आपको अलग-अलग तरीकों से चुनौती मितली है और एक क्रिकेटर के तौर पर आप यही चाहते हैं। आप हमेशा चुनौती का सामना करना चाहते हैं। मुझे मैदान पर समय बिताने का मौका मिला और मैंने इसका आनंद लिया।"

लॉर्ड्स

लॉर्ड्स में ऐसी रही रोहित की पारी 

रोहित 110 गेंदों में 138 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 17 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 125.45 की रही।

रोहित ने भारतीय टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने पहले विकेट के लिए शुभमन गिल के साथ 146 गेंदों में 147 रन की साझेदारी निभाई।

गिल 84 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित ने विराट कोहली के साथ 86 गेंदों में 113 रन जोड़े।

रोहित को जेकब बेथल ने आउट किया।

ADVERTISEMENT