NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WTC फाइनल: रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर 13,000 रन पूरे किए, सचिन-सहवाग के क्लब में शामिल
    अगली खबर
    WTC फाइनल: रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर 13,000 रन पूरे किए, सचिन-सहवाग के क्लब में शामिल
    रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर 13,000 रन पूरे किए (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

    WTC फाइनल: रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर 13,000 रन पूरे किए, सचिन-सहवाग के क्लब में शामिल

    लेखन अंकित पसबोला
    Jun 10, 2023
    07:44 pm

    क्या है खबर?

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दूसरे चक्र का फाइनल मुकाबला इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 'द ओवल' के मैदान में खेला जा रहा है।

    इस खिताबी मुकाबले में अपनी दूसरी पारी के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है।

    दरअसल, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर अपने 13,000 रन पूरे कर लिए हैं।

    आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पारी 

    ऐसी रही रोहित की पारी 

    जीत के लिए मिले 444 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में रोहित ने अच्छी बल्लेबाजी की।

    उन्होंने शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा के साथ उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की।

    उम्दा बल्लेबाजी कर रहे रोहित 92 रन के टीम स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में आउट हो गए।

    उन्होंने 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाए।

    आंकड़े 

    सहवाग और सचिन की सूची में शामिल हुए रोहित 

    रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की अपनी 307वीं पारी में ये उल्लेखनीय आंकड़ा छूआ है।

    वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज 13,000 रन पूरे करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

    बता दें, उनसे आगे इस सूची में वीरेंद्र सहवाग (16,119) और सचिन तेंदुलकर (15,335) ही हैं।

    वह पारी की शुरुआत करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 13,000 रन पूरे करने वाले विश्व के 11वें बल्लेबाज बन गए हैं।

    आंकड़े 

    बतौर सलामी बल्लेबाज रोहित के आंकड़े 

    भारतीय कप्तान ने अपने टेस्ट करियर में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 1,854 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक शामिल है।

    रोहित ने अपने वनडे करियर में पारी की शुरुआत करते हुए 156 पारियों में 55.76 की औसत से 7,807 रन बनाए हैं, जिसमें 28 शतक शामिल हैं।

    रोहित ने भारत की ओर से पारी की शुरुआत करते हुए 114 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3372 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 4 शतक और 24 अर्धशतक लगाए हैं।

    रिकॉर्ड 

    टेस्ट में तीसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बने रोहित 

    रोहित टेस्ट में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

    उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 200 टेस्ट की 329 पारियों में 69 छक्के लगाए थे।

    रोहित के टेस्ट में 70 छक्के हो गए हैं।

    भारत की ओर से सहवाग ने टेस्ट में सबसे ज्यादा 90 छक्के लगाए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। बता दें, धोनी ने 90 टेस्ट की 144 पारियों में 78 छक्के लगाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    क्रिकेट के आंकड़े
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    ताज़ा खबरें

    अपनी पहली नौकरी शुरू करने वाले किशोरों को जरूर डालनी चाहिए पैसे संभालने की ये आदतें पर्सनल फाइनेंस
    कमल हासन ने किया हाई कोर्ट का रुख, 'ठग लाइफ' की रिलीज से जुड़ा है मामला कमल हासन
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव का इस संस्करण में कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    टाटा हैरियर EV के कई फीचर्स का हुआ खुलासा, जानिए क्या कुछ मिलेगा  टाटा मोटर्स

    रोहित शर्मा

    MI बनाम GT: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े  सूर्यकुमार यादव
    IPL 2023: MI ने GT को 27 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 11,000 रन, जानिए उनके अन्य रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI ने SRH को हराकर जिंदा रखी प्लेऑफ की उम्मीदें, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2023

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    WTC फाइनल: मोहम्मद सिराज ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 50 विकेट, जानिए उनके आंकड़े मोहम्मद सिराज
    WTC फाइनल, दूसरा दिन: भारत ने चायकाल तक गंवाए 2 अहम विकेट, ऐसा रहा दूसरा सत्र रोहित शर्मा
    WTC फाइनल: स्टीव स्मिथ की भारत के खिलाफ 5 यादगार टेस्ट पारियों के बारे में जानिए  स्टीव स्मिथ
    WTC फाइनल:  रोहित शर्मा पिछली 10 टेस्ट पारियों में चौथी बार बने पैट कमिंस का शिकार रोहित शर्मा

    क्रिकेट के आंकड़े

    IPL 2023: RR बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े  क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: कप्तान रोहित शर्मा के लिए सिरदर्द बनी उनकी ही बल्लेबाजी, चौकाने वाले हैं आंकड़े रोहित शर्मा
    IPL: रोहित शर्मा का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? रोहित शर्मा
    इन शानदार आंकड़ों के कारण हरमनप्रीत कौर और सूर्यकुमार यादव को विजडन ने दिया सम्मान  सूर्यकुमार यादव

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: रविचंद्रन अश्विन कर सकते हैं शेन वॉर्न के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी रविचंद्रन अश्विन
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: रविंद्र जडेजा और बेन स्टोक्स के नाम है ये शानदार रिकॉर्ड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    धोनी आज ही के दिन बने थे टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय विकेटकीपर धोनी
    न्यूजीलैंड के सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने केन विलियमसन, बोले- यह सम्मान की बात केन विलियमसन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025