Loading...
रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
रोहित शर्मा कई बड़े रिकार्ड्स बना सकते हैं

रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

लेखन Manoj Panchal
Sep 03, 2026
05:46 pm

क्या है खबर?

दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भविष्य चर्चा का विषय रहा है। इस साल की शुरुआत में रोहित ने लॉर्ड्स में रिकॉर्ड तोड़ वनडे शतक जड़कर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया था। हालांकि, भारत को उस मुकाबले में हार मिली थी। अगले साल वनडे विश्व कप होना है, इसलिए रोहित के लिए हर सीरीज अहम है। वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में रोहित कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

रिकॉर्ड 

रोहित की नजर 12,000 रन के आंकड़े पर

रोहित ने 288 वनडे मैचों की 280 पारियों में 48.95 की औसत से 11,895 रन बनाए हैं। वह वनडे में 12,000 रन बनाने वाले केवल तीसरे भारतीय और दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन सकते हैं।

भारतीयों में सचिन तेंदुलकर (18,426) और विराट कोहली (14,941) सबसे आगे हैं।

रोहित 12,000 वनडे रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन सकते हैं। कोहली ने 242 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। तेंदुलकर ने 300 पारियों में 12,000 रन पूरे किए थे।

अन्य रिकॉर्ड 

रोहित के नाम हो सकते हैं ये अन्य बड़े रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज में रोहित घरेलू वनडे में 5,500 रन पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन सकते हैं। रोहित के नाम अभी 5,217 रन हैं। इस मामले में तेंदुलकर (6,976), कोहली (6,867) और रिकी पोंटिंग (5,406) उनसे आगे हैं।

रोहित वनडे में बतौर सलामी बल्लेबाज 10,000 रन भी पूरे करने वाले हैं। उनके नाम फिलहाल 9,865 रन हैं। इस मामले में वह तेंदुलकर (15,310), सनथ जयसूर्या (12,740) और क्रिस गेल (10,179) के बाद चौथे स्थान पर हैं।

ADVERTISEMENT