NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
    अगली खबर
    रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
    रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बड़ा रिकॉर्ड बनाया (तस्वीर: ट्विटर/@icc)

    रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 18, 2023
    03:28 pm

    क्या है खबर?

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले वनडे में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

    वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (123) का रिकॉर्ड तोड़ा है।

    तीसरे नंबर पर काबिज युवराज सिंह ने 71 छक्के लगाए हैं। रोहित ने यह मुकाम 238वें मुकाबले में हासिल किया है। वह 29 शतक और तीन दोहरे शतक भी लगा चुके हैं।

    रोहित शर्मा

    हर देश के खिलाफ रोहित के छक्के

    रोहित ने सबसे ज्यादा 76 छक्के ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ लगाए हैं।

    इसके अलावा उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 48, वेस्टइंडीज के खिलाफ 35, न्यूजीलैंड के खिलाफ 29*, बांग्लादेश के खिलाफ 25, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 18, पाकिस्तान के खिलाफ 16, इंग्लैंड के खिलाफ 11, जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच, आयरलैंड के खिलाफ तीन और UAE के खिलाफ एक छक्का लगाया हैं।

    इस मैच में वह 38 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों के जरिए 34 रन बनाकर आउट हुए।

    विराट कोहली

    गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ा

    रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। वह रन बनाने के मामले में उनसे आगे निकल गए हैं।

    रोहित के वनडे में 9,630 रन हो गए हैं, जबकि गिलक्रिस्ट ने 287 वनडे में 9,619 रन बनाए हैं। रोहित का वनडे में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है।

    भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो वनडे में उनसे ज्यादा रन महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के हैं।

    वेस्टइंडीज

    क्रिस गेल ने लगाए हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो सबसे ज्यादा छक्के वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 483 मैच में 553 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर रोहित हैं। जिनके 431 मैच में 509 छक्के हो गए हैं।

    तीसरे स्थान पर काबिज शाहिद अफरीदी ने 524 मैच में 476 छक्के लगाए हैं।

    भारतीय कप्तान ने टेस्ट में 64 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 182 छक्के लगाए हैं। IPL में इनके बल्ले से 240 छक्के निकल चुके हैं।

    वनडे क्रिकेट

    रोहित के ओवरऑल आंकड़े

    रोहित ने भारत के लिए 45 टेस्ट, 238 वनडे और 148 टी-20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 3,137, वनडे में 9, 596 और टी-20 में 3, 853 रन बनाए हैं।

    उन्होंने टेस्ट में 46.13, वनडे में 48.71 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 30.82 की औसत से रन बनाए हैं।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में वो टीम का हिस्सा नहीं हैं। श्रीलंका के खिलाफ भी टी-20 में उन्हें मौका नहीं मिला था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा
    वनडे क्रिकेट
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन की कीमत घोषित, जानिए क्या किए हैं बदलाव  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    'हेरा फेरी 3': मुश्किल में फंसे परेश रावल, निर्माताओं ने किया 60 करोड़ रुपये का मुकदमा  परेश रावल
    टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट में मिलेगा पेट्रोल इंजन, जानिए कब देंगी दस्तक  टाटा मोटर्स
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल जज के लिए 3 साल की वकालत का अभ्यास जरूरी सुप्रीम कोर्ट

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे में एक-दूसरे के खिलाफ कैसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े? भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: टेस्ट सीरीज की टीमें, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    रविंद्र जडेजा मैदान में वापसी के लिए तैयार, खेलते दिखेंगे रणजी ट्रॉफी- रिपोर्ट रविंद्र जडेजा
    तीसरा वनडे: श्रीलंका के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट

    रोहित शर्मा

    2022 में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव समेत इन भारतीयों ने अपने प्रदर्शन से किया प्रभावित भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ कैसा रहा है श्रीलंका का प्रदर्शन? युजवेंद्र चहल
    टी-20 विश्व कप में भारत के प्रदर्शन पर रोहित-राहुल के साथ रीव्यू मीटिंग करेगी BCCI राहुल द्रविड़
    भारत बनाम श्रीलंका: टी-20 में दोनों टीमों के खिलाड़ियों का प्रदर्शन और हेड टू हेड रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    भारत बनाम श्रीलंका: एक-दूसरे के खिलाफ वनडे मैचों में किन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट? भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट
    भारत बनाम श्रीलंका: एक-दूसरे के खिलाफ वनडे में कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट
    भारत बनाम श्रीलंका: गुवाहाटी क्रिकेट स्टेडियम से जुड़े अहम आंकड़े भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट
    भारत बनाम श्रीलंका: कुशल मेंडिस ने भारत के खिलाफ वनडे मैचों में कैसा प्रदर्शन किया है? श्रीलंका क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: सिडनी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया से जुड़े एस्टन एगर और मैट रेन्शॉ टेस्ट क्रिकेट
    साल 2022 में इन 5 बल्लेबाजों ने खत्म किया अपने शतकों का सूखा विराट कोहली
    ICC मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: बेन स्टोक्स सहित ये खिलाड़ी हुए नामांकित टेस्ट क्रिकेट
    ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर: स्मृति मंधाना सहित ये खिलाड़ी हुईं नामांकित स्मृति मंधाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025