Loading...
न्यूजीलैंड-A के खिलाफ तीसरे मैच से भी बाहर होंगे ऋषभ पंत- रिपोर्ट 
ईरानी कप में चोटिल हुए थे पंत (तस्वीर: एक्स/@ICC)

न्यूजीलैंड-A के खिलाफ तीसरे मैच से भी बाहर होंगे ऋषभ पंत- रिपोर्ट 

Nov 01, 2026
10:00 am

क्या है खबर?

इस समय ध्रुव जुरेल की कप्तानी में इंडिया-A और न्यूजीलैंड-A के बीच दूसरा 4 दिवसीय मैच खेला जा रहा है। इस अनौपचारिक टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 7 नवंबर से होना है। अब ऐसी खबर है कि ऋषभ पंत का तीसरे मैच से भी बाहर होना लगभग तय है। बता दें कि वह फिटनेस हासिल करने के लिए प्रयासरत हैं और इंडिया-A के शुरुआती 2 मैचों के लिए भी उपलब्ध नहीं थे। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट 

ईरानी कप में चोटिल हुए थे पंत 

पंत ने हाल ही में ईरानी कप टूर्नामेंट में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच में खेलते हुए बाईं साइड में स्ट्रेन की चोट झेली थी।

उस चोट के कारण वह पहले 2 अनौपचारिक टेस्ट मैचों से भी बाहर रहे थे।

अब वह ट्रेनिंग में लौट आए हैं, लेकिन अभी तक पूरी मैच फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं।

अभी उनका रिटर्न टू प्ले (RTP) प्रोटोकॉल भी पूरा नहीं हुआ है।

रिपोर्ट 

क्या सीरीज के पहले टेस्ट में खेलेंगे पंत?

दैनिक जागरण के मुताबिक, पंत को फिलहाल किसी तरह के दर्द की शिकायत नहीं है। उन्हें एहितयात के तौर पर तीसरे अनौपचारिक टेस्ट से बाहर होना पड़ सकता है।

बता दें कि भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि चोट के बाद क्या उन्हें सीधा ही पहले टेस्ट में मौका मिलेगा या फिर जुरेल पहले टेस्ट में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलेंगे।

ADVERTISEMENT