Page Loader
एजबेस्टन टेस्ट: ऋषभ पंत ने लगाया शानदार शतक, बनाए ये बेहतरीन रिकॉर्ड्स
पंत ने लगाया पांचवां टेस्ट शतक (तस्वीर: ट्विटर/BCCI)

एजबेस्टन टेस्ट: ऋषभ पंत ने लगाया शानदार शतक, बनाए ये बेहतरीन रिकॉर्ड्स

लेखन Neeraj Pandey
Jul 01, 2022
10:17 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड और भारत के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मुकाबले में युवा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार शतक लगा दिया है। मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी के लिए आने वाले पंत ने 89 गेंदों में अपना पांचवा टेस्ट शतक लगाया है। इस शतकीय पारी के दौरान पंत ने अपने नाम कई उपलब्धियां भी की हैं। आइए जानते हैं कैसी रही पंत की पारी और क्या बनाए उन्होंने रिकॉर्ड्स।

शतक

पंत ने लगाया करियर का पांचवां टेस्ट शतक

पंत ने अपने टेस्ट करियर का पांचवां और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा शतक लगाया है। उन्होंने पांच में दो शतक इंग्लैंड की धरती पर लगाए हैं। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में भी शतक लगा चुके हैं। उन्होंने 52वीं पारी में पांचवां टेस्ट शतक लगाया है। पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ 400 से अधिक रन भी बना लिए हैं। पंत ने शतक पूरा करने के लिए 15 चौके और एक छक्का लगाया।

उपलब्धि

पंत ने हासिल की ये बेहतरीन उपलब्धि

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पंत ने अपने 100 छक्के पूरे कर लिए हैं और 24 साल की उम्र में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। 24 साल की उम्र में पंत के बाद भारत के लिए सबसे अधिक 99 छक्के सुरेश रैना ने लगाए थे। पंत ने इसके साथ ही अपने 2,000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए हैं। उन्होंने इसमें से 1,300 से अधिक SENA देशों में बनाए हैं।

रिकॉर्ड

एशिया से बाहर सबसे तेज टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बने पंत

पंत द्वारा लगाया गया शतक एशिया से बाहर टेस्ट में किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक हो गया है। इसके अलावा वह एशिया से बाहर तीसरे सबसे तेज टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। एशिया से बाहर भारत के लिए सबसे तेज शतक वीरेंद्र सहवाग ने लगाया है। सहवाग ने 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 78 गेंदों में शतक लगाया था।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

पंत ने अपनी इस पारी के दौरान एक शानदार क्रम को जारी रखा है। उन्होंने अब तक लगाए अपने पांचों टेस्ट शतक सीरीज के आखिरी मैच में ही लगाए हैं।