Loading...
न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को फिटनेस साबित करने का एक और मौका मिला 
ऋषभ पंत टेस्ट टीम के नियमित सदस्य हैं (फाइल तस्वीर)

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को फिटनेस साबित करने का एक और मौका मिला 

Nov 02, 2026
05:15 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अपनी फिटनेस साबित करने का एक और मौका मिलेगा। हाल ही में वह बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में वह फिटनेस टेस्ट पास करने में नाकाम रहे थे। अब उन्हें दूसरा मौका दिया जाएगा। यदि पंत इस बार फिटनेस टेस्ट में सफल रहते हैं तो वह न्यूजीलैंड के आगामी दौरे पर भारतीय टीम के साथ जा सकेंगे। पहला टेस्ट मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंगटन में खेला जाना है।

चोट

ईरानी कप में लगी थी पंत को चोट

पंत को अक्टूबर की शुरुआत में ईरानी कप में खेलते समय साइड स्ट्रेन की चोट लगी थी।

वह 23 अक्टूबर से COE में हैं, जहां उन्होंने बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का अभ्यास शुरू कर दिया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मेडिकल टीम अगले 2 दिनों में उनका फिटनेस टेस्ट कर सकता है। सफल रहने पर पंत 7 नवंबर से न्यूजीलैंड-A के खिलाफ होने वाले तीसरे 4 दिवसीय मुकाबले में वह इंडिया-A की टीम से जुड़ जाएंगे।

घरेलू 

चोटिल होने के बावजूद पंत बने टीम का हिस्सा 

चोटिल होने के बावजूद पंत को इंडिया-A की टीम और न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए चुना गया था।

हालांकि, उनका चयन फिटनेस टेस्ट पास करने की शर्त पर निर्भर था।

इंडिया-A और न्यूजीलैंड-A के बीच शुरुआती 2 मुकाबलों से बाहर होने के बाद 12 अक्टूबर को उनकी जगह कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया।

हालांकि, कुशाग्र को खेलने का मौका नहीं मिला और टीम के कप्तान ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली।

ADVERTISEMENT

चुनाव

इंडिया-A लिए खेलेंगे जसप्रीत बुमराह 

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अक्टूबर की शुरुआत में एशियाई खेल 2026 के फाइनल के बाद से कोई मुकाबला नहीं खेले हैं।

वह न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो चुके हैं और इंडिया-A की ओर से तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में खेल सकते हैं।

पिछले सप्ताह वह COE में थे, जहां उन्होंने मैदान पर वापसी से पहले जरूरी अभ्यास प्रक्रिया पूरी की। इससे पहले बुमराह अपने घरेलू शहर अहमदाबाद में अभ्यास कर रहे थे और गेंदबाजी भी कर रहे थे।

ADVERTISEMENT