NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / बीमारी के कारण फुटबॉल को अलविदा कहने वाले सर्जियो अगुएरो के नाम हैं ये रिकॉर्ड्स
    बीमारी के कारण फुटबॉल को अलविदा कहने वाले सर्जियो अगुएरो के नाम हैं ये रिकॉर्ड्स
    1/6
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    बीमारी के कारण फुटबॉल को अलविदा कहने वाले सर्जियो अगुएरो के नाम हैं ये रिकॉर्ड्स

    लेखन Neeraj Pandey
    Dec 16, 2021
    01:35 pm
    बीमारी के कारण फुटबॉल को अलविदा कहने वाले सर्जियो अगुएरो के नाम हैं ये रिकॉर्ड्स
    प्रीमियर लीग ट्रॉफी के साथ सर्जियो अगुएरो

    अर्जेंटीनी फॉरवर्ड सर्जियो अगुएरो ने बीती रात फुटबॉल को अलविदा कह दिया। दिल की बीमारी के कारण 33 साल के अगुएरो को मजबूरी में फुटबॉल से संन्यास लेना पड़ा है। आखिरी बार FC बार्सिलोना के लिए मैदान में उतरने वाले अगुएरो अपने इस निर्णय की घोषणा के समय भावुक थे और रो रहे थे। आइए जानते हैं कैसा रहा उनका करियर और उन्होंने इस दौरान क्या-क्या रिकॉर्ड्स बनाए।

    2/6

    ऐसा रहा अगुएरो का करियर

    अगुएरो ने अपने क्लब करियर में 685 मैचों में 385 गोल दागे हैं। उन्होंने अपने पहले क्लब इंडिपेंडिएंटे के लिए 56 मैचों में 23 गोल दागे। इसके बाद उन्होंने स्पैनिश क्लब एटलेटिको मैड्रिड के लिए 234 मैचों में 101 और मैनचेस्टर सिटी के लिए 390 मैचों में 260 गोल दागे। इसके अलावा उन्होंने 2006 से 2021 के बीच अर्जेंटीना के लिए 101 मैचों में 41 अंतरराष्ट्रीय गोल भी दागे हैं।

    3/6

    प्रीमियर लीग में सबसे अधिक गोल दागने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं अगुएरो

    2003 में अर्जेंटीना में अपना सीनियर करियर शुरु करने वाले अगुएरो 2011 में प्रीमियर लीग में आए थे। 2021 में इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी का साथ छोड़ने वाले अगुएरो इंग्लैंड में सबसे अधिक गोल दागने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। अगुएरो ने 275 प्रीमियर लीग मैचों में 184 गोल दागे हैं। अगुएरो के बाद फ्रेंच दिग्गज थिएरी ऑनरी (175) दूसरे सबसे अधिक प्रीमियर लीग गोल दागने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं।

    4/6

    एक ही क्लब के लिए सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं अगुएरो

    सिटी के लिए 184 गोल के साथ अगुएरो एक क्लब के लिए सबसे अधिक प्रीमियर लीग गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इसी साल वेन रूनी द्वारा मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए किए 183 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा है। वर्तमान समय में हैरी केन टॉटेन्हम के लिए 255 मैचों में 167 गोल दाग चुके हैं। यदि केन टॉटेन्हम में ही रुकते हैं तो अगुएरो के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

    5/6

    प्रीमियर लीग में सबसे अधिक हैट्रिक लगाने वाले खिलाड़ी हैं अगुएरो

    1992 में प्रीमियर लीग की शुरुआत से लेकर अब तक 200 से अधिक खिलाड़ी हैट्रिक लगा चुके हैं, लेकिन अगुएरो ने सबसे अधिक 12 हैट्रिक लगाई है। उन्होंने जनवरी 2020 में अपनी आखिरी प्रीमियर लीग हैट्रिक लगाई थी। अगुएरो से पहले यह रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज एलन शिएरर (11) के नाम था जिन्होंने सितंबर 1999 में आखिरी हैट्रिक लगाई थी। वर्तमान खिलाड़ियों में केन (8) ही इन दो खिलाड़ियों के करीब दिखाई देते हैं।

    6/6

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    अगुएरो ने प्रीमियर लीग में 33 अलग-अलग टीमों का सामना किया है और इनमें से 32 के खिलाफ उन्होंने गोल दागे हैं। इसके अलावा वह सबसे अधिक सात बार प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ी भी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    प्रीमियर लीग फुटबॉल
    मैनचेस्टर सिटी
    सर्जियो अगुएरो

    प्रीमियर लीग फुटबॉल

    800 करियर गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने रोनाल्डो, जानें उनके अदभुत आंकड़े रियल मैड्रिड
    क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम दर्ज हैं ये शानदार रिकॉर्ड्स फुटबॉल समाचार
    प्रीमियर लीग 2021-22: इस सीजन ये रिकॉर्ड्स बना सकते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    रोनाल्डो की हुई प्रीमियर लीग में वापसी, एक बार फिर मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    मैनचेस्टर सिटी

    2021 में खेले गए 5 बेस्ट चैंपियन्स लीग मुकाबलों पर एक नजर चेल्सी FC
    मैनचेस्टर सिटी जा सकते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो, 31 अगस्त को बंद हो रहा ट्रांसफर विंडो फुटबॉल समाचार
    प्रीमियर लीग: टूर्नामेंट से जुड़े दिलचस्प फैक्ट जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते फुटबॉल समाचार
    आंकड़ों में जानें कैसी रही है मैनचेस्टर यूनाइटेड बनाम मैनचेस्टर सिटी राइवलरी मैनचेस्टर यूनाइटेड

    सर्जियो अगुएरो

    10 साल बाद मैनचेस्टर सिटी छोड़ेंगे सर्जियो अगुएरो, इसी सीजन समाप्त हो रहा है कॉन्ट्रैक्ट फुटबॉल समाचार
    प्रीमियर लीग: 2019-20 सीजन में मैनचेस्टर सिटी से क्या होंगी उम्मीदें? प्रीमियर लीग फुटबॉल
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023