NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021: इस सीजन ये उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं क्रिस गेल
    खेलकूद

    IPL 2021: इस सीजन ये उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं क्रिस गेल

    IPL 2021: इस सीजन ये उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं क्रिस गेल
    लेखन Neeraj Pandey
    Sep 20, 2021, 08:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2021: इस सीजन ये उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं क्रिस गेल
    इस सीजन ये रिकॉर्ड्स बना सकते हैं गेल

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का दूसरा चरण शुरु हो चुका है। पंजाब किंग्स (PBKS) अपने अभियान की शुरुआत 21 सितंबर को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ करेगी। PBKS अपने टॉप आर्डर पर खास तौर से निर्भर रहेगी जिसमें केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और क्रिस गेल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। UAE लेग में गेल पर सभी की निगाहें रहने वाली हैं। एक नजर उन रिकॉर्ड्स पर जिन्हें गेल बना सकते हैं।

    ऐसा रहा है गेल का IPL करियर

    41 साल के गेल ने अब तक खेले 140 IPL मैचो में 40.24 की औसत के साथ 4,950 रन बनाए हैं। गेल ने अब तक सबसे अधिक छह शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं। वह लीग में सबसे अधिक 357 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। गेल ने 404 चौके भी लगाए हैं। वह लीग में सर्वोच्च व्यक्तिगत (175*) पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी हैं। वह लगातार दो सीजन औरेंज कैप जीतने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।

    5,000 IPL रन पूरे करने के करीब हैं गेल

    गेल को IPL में 5,000 रन पूरे करने के लिए 50 रनों की जरूरत है। वह विराट कोहली (6,076), शिखर धवन (5,577), सुरेश रैना (5,491), रोहित शर्मा (5,480), डेविड वॉर्नर (5,447) और एबी डिविलियर्स (5,056) के बाद ऐसा करने वाले सातवें बल्लेबाज बन सकते हैं।

    दूसरे सबसे तेज 5,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं गेल

    गेल दूसरे सबसे तेज 5,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। उन्होंने अब 139 पारियां खेली हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर (135 पारी) ने लीग में सबसे तेज 5,000 रन बनाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली (157 पारी) फिलहाल दूसरे सबसे तेज 5,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सीजन की शुरुआत में एबी डिविलियर्स तीसरे सबसे तेज 5,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे।

    पंजाब के लिए चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं गेल

    गेल फिलहाल पंजाब के लिए चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पंजाब के लिए खेलते हुए वह 39 मैचों में 37.82 की औसत के साथ 1,324 रन बना चुके हैं। पंजाब के लिए वह 10 अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं। आने वाले मैचों में गेल पंजाब के लिए 1,500 या उससे अधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन सकते हैं। शॉन मार्श (2,477), केएल राहुल (2,253) और डेविड मिलर (1,850) पहले ये कारनामा कर चुके हैं

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिस गेल
    IPL 2021

    इंडियन प्रीमियर लीग

    विराट कोहली का बड़ा ऐलान, अगले IPL से नहीं करेंगे RCB की कप्तानी विराट कोहली
    IPL 2021: धोनी और रोहित का लीग में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानें तुलना विराट कोहली
    IPL 2021: क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स का कैसा रहा है लीग में प्रदर्शन? जानें तुलना क्रिस गेल
    IPL: चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स पर एक नजर चेन्नई सुपरकिंग्स

    क्रिस गेल

    मेलबर्न क्रिकेट क्लब के लिए साथ खेलते दिख सकते हैं युवराज, गेल और डिविलियर्स क्रिकेट समाचार
    क्रिस गेल की हुई कैरेबियन प्रीमियर लीग में वापसी, जानें किस टीम का हिस्सा होंगे क्रिकेट समाचार
    IPL: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है क्रिस गेल का प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार
    IPL: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है क्रिस गेल का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021

    CSK बनाम MI: रुतुराज की पारी और शानदार गेंदबाजी से जीती चेन्नई, बने ये रिकॉर्ड्स चेन्नई सुपरकिंग्स
    CSK बनाम MI: रुतुराज ने लगाया अर्धशतक, मुंबई को मिला 157 रनों का लक्ष्य चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL: कोलकाता के खिलाफ कैसा रहा है एबी डिविलियर्स का प्रदर्शन? कोलकाता नाइट राइडर्स
    CSK बनाम MI: टॉस जीतकर चेन्नई ने लिया बल्लेबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन चेन्नई सुपरकिंग्स

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023