Page Loader
WWE: रिंग में धमाल मचा चुकी हैं बाप-बेटी की ये जोड़ियां

WWE: रिंग में धमाल मचा चुकी हैं बाप-बेटी की ये जोड़ियां

लेखन Neeraj Pandey
May 19, 2019
11:57 am

क्या है खबर?

WWE में आम तौर पर ब्वायफ्रेंड-गर्लफ्रेंड या फिर पति-पत्नी की जोड़ी देखने को मिलती है। लेकिन कुछ ऐसे रेसलिंग परिवार हैं जिनकी हर पीढ़ी रेसलिंग में ही अपना नाम बनाना चाहती हैं। कुछ ऐसे सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्होंने खूब नाम कमाया है और फिर आगे चलकर उनकी बेटियां अब उनका नाम रोशन कर रही हैं। जानिए ऐसी ही टॉप-5 जोड़ियों को, जिनमें पिता के बाद रेसलिंग जगत में नाम कमा रही हैं उनकी बेटियां।

विंस और स्टेफनी मैकमैहन

पिता के काम को आगे बढ़ा रही हैं स्टेफनी

विंस मैकमैहन WWE के सर्वेसर्वा हैं। उन्होंने यह कंपनी अपने पिता से ली थी और वर्तमान समय में स्टेफनी मैकमैहन भी वही काम कर रही हैं। WWE को इतना आगे ले जाने के लिए विंस ने काफी कुछ किया। रेसलर्स साइन किए, खुद रेसलिंग की और यहां तक कि परिवार को भी दांव पर लगा दिया। फिलहाल स्टेफनी भी कंपनी के लिए दिन रात मेहनत कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने रेसलमेनिया पर मुकाबला भी लड़ा था।

जिम्मी और टमिना स्नूका

पिता की विरासत को बढ़ा रही है बेटी

जिम्मी स्नूका को WWE की हाल ऑफ फेम लिस्ट में शामिल किया गया है। वह एक महान रेसलर हैं जिनका नाम काफी अदब के साथ लिया जाता है। उनकी बेटी टमिना को शुरूआती दौर से ही रेसलिंग का जुनून था। टमिना ने 2009 में अपना प्रोफेशनल रेसलिंग डेब्यू किया था। लगातार एक दशक से वह WWE में कार्यरत हैं और कंपनी के लिए तमाम तरह के रोल अदा कर चुकी हैं। स्नूका WWE के 5 वीडियो गेम्स में मौजूद हैं।

केरी और लेसी वान एरिच

मशहूर रेसलिंग फैमिली प्रोडक्ट

रेसलिंग जगत में वान एरिच परिवार एक मशहूर रेसलिंग परिवार है। इस परिवार की हर पुश्त रेसलिंग में अपना नाम कमाती है। केरी वान एरिच इसी फैमिली के शानदार सितारे थे। मात्र 33 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने से पहले उन्होंने रिंग में शानदार काम किया था। उनकी बेटी लेसी वान एरिच ने भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलने का निर्णय लिया। हालांकि उनका करियर 2007 में शुरु होकर 2010 में समाप्त हो गया था।

रिक और शार्लेट फ्लेयर

ऑल टाइम ग्रेटेस्ट रेसलर और उनकी बेटी

रिक फ्लेयर का रेसलिंग करियर 40 साल से ज़्यादा चला था और उन्हें ग्रेटेस्ट रेसलर ऑफ आल टाइम माना जाता है। उन्हें 80 के दशक का सबसे बेहतरीन रेसलर भी कहा जाता है। रिक 21 बार के रेसलिंग चैंपियन रह चुके हैं। रिक की बेटी शार्लेट भी खुद को रेसलिंग से दूर नहीं रख सकी। 2012 में अपना WWE डेब्यू करने वाली शार्लेट काफी सफल रही हैं। शार्लेट अब तक सात बार की WWE चैंपियन रह चुकी हैं।

जिम और नताल्या निदहार्ट

मशहूर हार्ट फैमिली की बाप-बेटी जोड़ी

जिम निदहार्ट ने 1979 में ही अपना रेसलिंग डेब्यू किया था। बाद में एलिज़ाबेथ हार्ट के साथ विवाह करने के बाद वह मशहूर हार्ट परिवार के सदस्य बन गए। उन्होंने 34 साल के अपने रेसलिंग करियर में कई खिताब जीते थे और उन्हें महान रेसलर के रूप में जाना जाता है। जिम की बेटी नताल्या WWE की सबसे सफलतम महिला रेसलर्स में से एक हैं। 2000 में डेब्यू करने वाली नताल्या दो बार WWE चैंपियन रह चुकी हैं।