RCB बनाम SRH: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा IPL करियर का 12वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (61) खेली। यह उनके IPL करियर का 12वां और IPL 2026 का पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 21 गेंदों पर पूर किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही RCB को शुरुआत झटके से उबरने में मदद मिली। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
बल्लेबाजी
कैसी रही पडिक्कल की पारी और साझेदारी?
RCB को 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लग गया था। उसके बाद बल्लेबाजी पर आए पडिक्कल ने विराट कोहली के साथ आक्रामक बल्लेबाजी की और दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 101 रन की शतकीय साझेदारी निभाई। इस दौरान पडिक्कल ने सभी गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बटोरे। पडिक्कल अपनी पारी में 26 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों से 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
करियर
कैसा रहा है पडिक्कल का IPL करियर?
25 वर्षीय पडि्डकल ने अपना IPL डेब्यू सितंबर, 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ किया था। तब से लेकर अब तक वह 75 मैच खेल चुके हैं। वह 75 पारियों में 25.93 की औसत और 128.23 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,867 रन बना चुके हैं। लीग में उनके नाम 197 चौके और 60 छक्के दर्ज हैं। उनका इस लीग में उच्चतम स्कोर 101 रन का है। इसके अलावा वह 12 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।