Page Loader
RCB बनाम GT: राहुल तेवतिया ने IPL में पूरे किए अपने 1,000 रन, जानिए आंकड़े
राहुल तेवतिया ने IPL में पूरे किए 1,000 रन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

RCB बनाम GT: राहुल तेवतिया ने IPL में पूरे किए अपने 1,000 रन, जानिए आंकड़े

May 04, 2024
09:50 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 52वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 147 रन पर सिमट गई। इसमें शाहरुख खान (37) और राहुल तेवतिया (35) शीर्ष स्कोरर रहे। तेवतिया ने इस पारी के दौरान एक अहम उपलब्धि भी हासिल की। पारी को 22वां रन बनाते ही उनके IPL करियर में 1,000 रन पूरे हो गए। वह ऐसा करने वाले 100वें बल्लेबाज बने हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही तेवतिया की पारी?

GT को 80 रन तक 4 झटके लगने के बाद तेवतिया बल्लेबाजी के लिए आए थे। उन्होंने राशिद खान (18) के साथ 44 रन की साझेदारी निभाई। उन्होंने 21 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 35 रन बनाए। वह IPL में 92 मैचों की 65 पारियों में 25.32 की औसत और 134.70 की स्ट्राइक रेट से 1,013 रन बना चुके हैं। उनका उच्चतक स्कोर 53 रन रहा है। वह 32 विकेट भी चटका चुके हैं।

सफर

IPL में कैसा रहा है तेवतिया का सफर?

डेथ ओवर्स में तेजी से रन बनाने की तेवतिया की क्षमता ने उन्हें IPL में खासी पहचान दिलाई है। उन्होंने साल 2014 में राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से अपना डेब्यू किया था। वह 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) में शामिल हो गए। साल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। साल 2020 से पहले वह ट्रेड सौदे के तहत वापस RR में लौट आए थे, लेकिन उसके बाद GT ने उन्हें अपना बना लिया।