LOADING...
RCB बनाम CSK: टिम डेविड ने छक्का मारकर स्टेडियम के बाहर पहुंचाई गेंद, देखें वायरल वीडियो
टिम डेविड ने छक्का मारकर स्टेडियम के बाहर पहुंचाई गेंद

RCB बनाम CSK: टिम डेविड ने छक्का मारकर स्टेडियम के बाहर पहुंचाई गेंद, देखें वायरल वीडियो

Apr 05, 2026
10:55 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच खेला गया। इसमें RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टिम डेविड (70*) और देवदत्त पडिक्कल (50) की पारियों से 250/3 का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान डेविड ने कुल 3 चौके और 8 बेहतरीन छक्के जड़े। उनका एक छक्का स्टेडियम के बाहर जाकर गिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में जानते हैं।

बल्लेबाजी

डेविड ने किस तरह स्टेडियम के बाहर पहुंचाई गेंद?

RCB की पारी का 19वां ओवर लेकर जेमी ओवरटन की पहली 5 गेंदों पर डेविड 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 24 रन बटोर चुके थे। इसके बाद आखिरी गेंद ओवरटन ने शॉर्ट पिच डाली। इस पर डेविड ने पूरी ताकत से बल्ला घुमाते हुए गेंद को मिड विकेट क्षेत्र में स्टेडियम से बाहर भेज दिया। गेंद सीधी स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी। इस छक्के का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें छक्के का वीडियो

Advertisement