Page Loader
क्या बेंगलुरु में RCB की 'ओपन बस परेड' हुई रद्द?
बेंगलुरु ने जीता अपना पहला खिताब (तस्वीर: एक्स/@IPL)

क्या बेंगलुरु में RCB की 'ओपन बस परेड' हुई रद्द?

Jun 04, 2025
04:59 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम किया। दरअसल, पहली बार विजेता बनने के बाद RCB ने ऐलान किया था कि आज बेंगलुरु में 'ओपन बस परेड' का आयोजन होगा। अब इस परेड को लेकर अस्पष्टता है। दरअसल, ऐसी खबर है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए परेड रद्द की जा सकती है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

कार्यक्रम 

चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा खिलाड़ियों का सम्मान 

इंडिया टुडे के मुताबिक, अब RCB की टीम का सम्मान बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 5 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा। खिलाड़ी विधान सौधा में कर्नाटक के माननीय मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मिलेंगे और वहां से सीधे कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे। आयोजन स्थल पर प्रवेश केवल वैध पास वाले लोगों के लिए ही होगा। बता दें कि आज सुबह पहले दोपहर 3:30 बजे से विक्ट्री परेड की योजना बनाई गई थी।

सलाह 

बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

बेंगलुरु में ट्रैफिक बड़ी समस्या है। ऐसे में संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए बेंगलुरु पुलिस ने इस ओपन बस परेड को रद्द कराया है। इसके साथ-साथ स्टेडियम के आसपास सीमित पार्किंग उपलब्धता के कारण उपस्थित लोगों को मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी गई है। ऐसी उम्मीद है कि RCB का दल आज 4 बजे के करीब मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।

RCB 

RCB ने जीता अपना पहला खिताब 

RCB ने PBKS के खिलाफ फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 190/9 का स्कोर बनाया। जवाब में PBKS की टीम 184/7 का स्कोर ही बना सकी। RCB ने पहली बार खिताब जीता है। इससे पहले RCB की टीम 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंची थी लेकिन कभी खिताब नहीं जीत सकी थी। वहीं, PBKS का यह दूसरा फाइनल था और दोनों ने उन्हें हार मिली है।