Page Loader
RCB ने रजत पाटीदार को क्यों बनाया कप्तान? टीम के बल्लेबाजी कोच ने बताया कारण
RCB के बल्लेबाजी कोच ने बताया पाटीदार को कप्तान बनाए जाने का कारण

RCB ने रजत पाटीदार को क्यों बनाया कप्तान? टीम के बल्लेबाजी कोच ने बताया कारण

लेखन Manoj Panchal
Feb 19, 2025
10:51 am

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश के लिए घेरलू क्रिकेट खेलने वाले स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। RCB ने IPL 2025 की नीलामी से पहले पाटीदार को 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। वह IPL में RCB का नेतृत्व करने वाले आठवें खिलाड़ी होंगे। इस बीच, टीम के बल्लेबाजी कोच ने बताया है कि पाटीदार को इस भूमिका के लिए क्यों चुना गया।

बयान 

दिनेश कार्तिक ने कही ये बात

RCB के बल्लेबाजी कोच और मेंटर दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज के को कहा, "घरेलू सत्र के दौरान जिस तरह से उन्होंने मध्य प्रदेश का नेतृत्व किया, वह शानदार था। जैसे उन्होंने टीम का नेतृत्व किया, उसके बारे में खिलाड़ियों ने बहुत अच्छी बातें कही। इससे हमें वास्तव में प्रोत्साहन मिला और हम एक नए कप्तान को चाहते थे, क्योंकि यह खिलाड़ियों का एक नया समूह था। इन दो चीजों ने हमें रजत को अपना कप्तान बनाने के लिए प्रेरित किया।"

आंकड़े

ऐसा रहा है पाटीदार का करियर

2021 में अपने IPL करियर की शुरुआत करने वाले पाटीदार ने अब तक 27 मैचों में 799 रन बनाए हैं। उन्होंने दिसंबर, 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए वनडे डेब्यू किया था। पाटीदार की कप्तानी में मध्य प्रदेश सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 संस्करण में उपविजेता रही थी। टूर्नामेंट में 10 मैचों में पाटीदार ने 428 रन बनाए थे। पाटीदार ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 की 6 पारियों में 56.50 की औसत से 226 रन बनाए थे।