NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / RCB ने विमेंस प्रीमियर लीग 2024 के लिए ल्यूक विलियम्स को मुख्य कोच नियुक्त किया 
    अगली खबर
    RCB ने विमेंस प्रीमियर लीग 2024 के लिए ल्यूक विलियम्स को मुख्य कोच नियुक्त किया 
    ल्यूक विलियम्स ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए 5 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे (तस्वीर: एक्स/@RCBTweets)

    RCB ने विमेंस प्रीमियर लीग 2024 के लिए ल्यूक विलियम्स को मुख्य कोच नियुक्त किया 

    लेखन मनोज शर्मा
    Sep 30, 2023
    03:23 pm

    क्या है खबर?

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) फ्रेंचाइजी ने शनिवार को एक बड़ी घोषणा करते हुए महिला टीम के लिए मुख्य कोच की नियुक्ति की।

    RCB ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के 2023 सीजन के लिए ल्यूक विलियम्स को अपना मुख्य कोच बनाया है।

    विलियम्स ऑस्ट्रेलियाई कोच बेन सॉयर का स्थान लेंगे, जिन्होंने टूर्नामेंट के उद्घाटन संस्करण में महिला टीम को कोचिंग दी थी।

    आइए इस खबर के बारे में और अधिक जानते हैं।

    बयान

    विलियम्स ने क्या कहा? 

    विलियम्स ने कहा, "मैं RCB के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं और WPL के दूसरे सीजन के लिए टीम की तैयारी शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।"

    विलियम्स ने आगे कहा, "मैं एक ऐसे खेल समूह के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं जो भारतीय और विश्व क्रिकेट के कई सबसे रोमांचक खिलाड़ियों की मेजबानी करेगा। हम अपने विशाल और भावुक प्रशंसक आधार के लिए एक साहसिक और रोमांचक शैली और सफलता लाना चाहते हैं।"

    बयान

    फ्रेंचाइजी अध्यक्ष प्रथमेश मिश्रा ने क्या कहा? 

    फ्रेंचाइजी के अध्यक्ष प्रथमेश मिश्रा ने कहा, "हम WPL के उद्घाटन के लिए एक टीम को एक साथ लाने के लिए बेन सॉयर के आभारी हैं। सॉयर अपने पीछे एक ऐसी टीम छोड़ गए हैं जिसने बेहतर प्रदर्शन करने की भूख दिखाई है। मैं उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और ल्यूक विलियम्स का नेतृत्व संभालने और RCB महिला टीम को उसकी अधिकतम क्षमता तक पहुंचने के लिए मार्गदर्शन करने के लिए स्वागत करता हूं।"

    रिपोर्ट

    नतीजे देने वाले कोच माने जाते हैं विलियम्स 

    विलियम्स को कोचिंग में काफी अच्छा अनुभव है और उन्हें नतीजे देने वाले कोच के रूप में जाना जाता है।

    43 वर्षीय विलियम्स ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट (5 मैच) खेला था।

    वह महिला बिग बैश लीग (WBBL) में एडिलेड स्ट्राइकर्स के कोच रह चुके हैं। उन्होंने 2019 से टीम को कोचिंग देना शुरू किया था।

    उन्हीं की कोचिंग में टीम ने 2022 में खिताब भी जीता था और 2021 में उपविजेता रही थी।

    रिपोर्ट

    'द हंड्रेड' में भी कोचिंग दे चुके हैं विलियम्स 

    विलियम्स ने महिला 'द हंड्रेड' 2023 में सदर्न ब्रेव के सहायक कोच के रूप में भी काम किया था।

    यहां भी उन्होंने अपनी कोचिंग का लोहा मनवाते हुए टूर्नामेंट में सदर्न ब्रेव को अपना पहला खिताब दिलाया था।

    इसके अलावा, उन्होंने महिला राष्ट्रीय क्रिकेट लीग (50 ओवर) में दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई स्कॉर्पियन्स टीम को भी कोचिंग दी है।

    टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि विलियम्स के आने से टीम के प्रदर्शन में सुधार होगा।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    WPL के पहले संस्करण में RCB का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम 8 मैचों में से केवल 2 मैच ही जीत पाई थी। 6 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    विमेंस प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    महिला क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में मालदीव के दौरे पर जाएंगे, द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर नरेंद्र मोदी
    हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके शानदार आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    रॉयल एनफील्ड की बिक्री में आया 26 फीसदी का उछाल, जानिए आंकड़े  रॉयल एनफील्ड बाइक

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    विराट कोहली समेत RCB की टीम सिराज के घर पहुंची, तस्वीरें आईं सामने विराट कोहली
    IPL 2023: SRH के खिलाफ जीत से जिंदा रहेगी RCB की प्लेऑफ की उम्मीदें, जानिए प्रीव्यू इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: SRH बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: प्लेऑफ की दौड़ हुई दिलचस्प, जानिए सभी टीमों का गणित IPL 2023

    विमेंस प्रीमियर लीग

    WPL 2023: RCB बनाम MI मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े मुंबई इंडियंस
    WPL 2023: यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लगातार सातवें मैच में गंवाया टॉस हरमनप्रीत कौर
    WPL 2023: मुंबई ने दिल्ली को दिया 110 रन का लक्ष्य  दिल्ली कैपिटल्स

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: मार्नस लाबुशेन ने लगाया वनडे करियर का 8वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: जसप्रीत बुमराह ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज पूरे किए 550 छक्के, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के प्रदर्शन पर एक नजर, जानिए दिलचस्प आंकड़े  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    महिला क्रिकेट

    WPL 2023: मुंबई इंडियंस को हराकर अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मेग लैनिंग ने दोबारा हासिल की औरेंज कैप, सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं मेग लैनिंग
    WPL 2023: अमेलिया कर ने RCB के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: बैंगलोर ने मुंबई को दिया 126 रन का लक्ष्य, मंधाना ने किया निराश  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025