Page Loader
टी-20 विश्व कप के प्रत्येक संस्करण में ऐसा रहा है रविंद्र जडेजा का प्रदर्शन 
रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में टी-20 विश्व कप का हिस्सा होंगे (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टी-20 विश्व कप के प्रत्येक संस्करण में ऐसा रहा है रविंद्र जडेजा का प्रदर्शन 

May 24, 2024
11:43 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मुकाबले से करेगी। भारतीय टीम ने 2007 के बाद से कोई विश्व कप नहीं जीता है और टीम अपना दूसरा खिताब जीतना चाहेगी। अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आगामी संस्करण में रविंद्र जडेजा पर सबकी नजरें रहेंगी। इस बीच जडेजा के विश्व कप के प्रत्येक संस्करण में किए प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

#1

2009 में जडेजा ने खेला था पहला विश्व कप 

जडेजा ने पहला टी-20 विश्व कप मुकाबला साल 2009 में खेला था। उस विश्व कप में इस खिलाड़ी को सिर्फ 2 मुकाबलों में मौका मिला था। इसकी 2 पारियों में उन्होंने 11.66 की शानदार औसत के साथ 3 विकेट झटके थे। उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 5 की रही थी। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/26 का रहा था। बल्लेबाजी में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। उस विश्व कप में भारतीय टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी।

#2

2010 के विश्व कप में कैसे थे जडेजा के आंकड़े?

टी-20 विश्व कप 2010 में जडेजा ने 4 मुकाबले खेले थे। इसकी 4 पारियों में उन्होंने 58.50 की बेहद खराब औसत से सिर्फ 2 विकेट लेने में कामयाब रहे थे। उनकी इकॉनमी रेट 9.75 की रही थी। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1/15 का था। बल्लेबाजी में इस खिलाड़ी ने 2 पारियों में 9 की औसत से सिर्फ 9 रन बनाए थे। इस विश्व कप में भी भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई थी।

#3

2012 और 2014 के विश्व कप में जडेजा के आंकड़े 

टी-20 क्रिकेट विश्व कप 2012 की टीम में जडेजा को मौका नहीं मिला था। 2014 के विश्व कप में वह एक बार फिर टीम का हिस्सा बने थे। उन्होंने 6 मुकाबले खेले थे और इसकी 6 पारियों में 28 की औसत से 5 विकेट अपने नाम किए थे। उनकी इकॉनमी रेट 7.36 की रही थी। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/48 का रहा था। जडेजा की इस विश्व कप में सिर्फ 1 बार बल्लेबाजी आई थी और उन्होंने 3 रन बनाए थे।

#4

2016 और 2021 के विश्व कप में जडेजा का प्रदर्शन 

2016 के टी-20 विश्व कप में जडेजा ने 5 मैच खेले थे और 34 की औसत से 4 विकेट लिए थे। उनकी इकॉनमी रेट 7.15 की थी। बल्लेबाजी में उनके बल्ले से 12 रन निकले थे। 2021 के टी-20 विश्व कप में उन्होंने 5 मैच खेले थे और 14.42 की औसत से 7 विकेट झटके थे। उनकी इकॉनमी रेट 5.94 की रही थी। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/15 का रहा था। बल्लेबाजी में उन्होंने 5 मैच में 39 रन बनाए थे।

जानकारी

टी-20 विश्व कप में जडेजा के आंकड़े 

टी-20 विश्व कप 2022 में जडेजा नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह अक्षर पटेल को मौका मिला था। जडेजा ने 22 मैच में 25.19 की औसत से 21 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/15 का रहा है। उनके बल्ले से 95 रन निकले हैं।