Loading...
रविंद्र जडेजा के नाम दर्ज है टेस्ट क्रिकेट में नो बॉल का यह अनचाहा रिकॉर्ड
रविंद्र जडेजा के नाम दर्ज है टेस्ट क्रिकेट में नो बॉल का अनचाहा रिकॉर्ड

रविंद्र जडेजा के नाम दर्ज है टेस्ट क्रिकेट में नो बॉल का यह अनचाहा रिकॉर्ड

Aug 26, 2026
06:26 pm

क्या है खबर?

अपनी सटीक गेंदबाजी के लिए मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के नाम टेस्ट क्रिकेट में नो बॉल फेंकने का एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज है। दरअसल, वह साल 2021 से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक नो-बॉल फेंकने वाले बाएं हाथ के स्पिनर हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि अन्य बांए हाथ के स्पिनरों द्वारा इस अवधि में फेंकी गई नो बॉल जडेजा की 50 प्रतिशत भी नहीं है। यह स्थिति जडेजा की तकनीकी समस्या को उजागर करती है।

आंकड़े

जडेजा ने 2021 से अब तक फेंकी है 88 नो बॉल

जडेजा कोलंबो टेस्ट में अब तक 4 नो बॉल (3 पहली पारी, 1 दूसरी पारी) फेंक चुके हैं। इससे 2021 से अब तक उनके द्वारा फेंकी गई नो बॉल की संख्या 88 पर पहुंच गई है।

इस सूची में शामिल अन्य बाएं हाथ के स्पिनरों में पाकिस्तान के नोमान अली (40) दूसरे, श्रीलंका लसिथ एम्बुलडेनिया (33) तीसरे, इंग्लैंड क्रिकेट टीम के जैक लीक (19) चौथे और वेस्टइंडीज के जोमेल वारिकन और अफगानिस्तान के जहीर खान (17-17) 5वें नंबर पर हैं।

करियर

कैसा रहा है जडेजा का टेस्ट करियर?

जडेजा ने 2012 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था।

उन्होंने 91 टेस्ट की 136 पारियों में 37.81 की औसत से 4,160 रन बनाए हैं। इसमें 6 शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं।

इसी तरह उन्होंने 171 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 25.31 की औसत और 2.59 की इकॉनमी से 354 विकेट अपने नाम किए हैं।

इसमें 15 बार 5 विकेट हॉल भी शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/42 विकेट का रहा है।

ADVERTISEMENT