Page Loader
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: रविंद्र जडेजा के घरेलू मैदान पर 1,000 रन पूरे, जानिए आंकड़े 
रविंद्र जडेजा के घरेलू मैदान पर 1,000 रन पूरे (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: रविंद्र जडेजा के घरेलू मैदान पर 1,000 रन पूरे, जानिए आंकड़े 

Nov 05, 2023
05:54 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 के 37वें मुकाबले में रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (29) के नाम एक खास उपलब्धि जुड़ गई। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में 10 रन बनाते ही घरेलू मैदान पर उनके 1,000 रन पूरे हो गए हैं। वह इस उपलब्धि हो हासिल करने वाले 27वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 76वें वनडे की 53वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की।

प्रदर्शन

वनडे में जडेजा के आंकड़े

जडेजा ने 8 फरवरी, 2009 को श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलंबो में अपने वनडे करियर का आगाज किया था। उन्होंने अब तक खेले 194 वनडे की 131 पारियों में 32.70 की औसत और 85.36 की स्ट्राइक रेट से 2,747 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 13 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा 185 पारियों में जडेजा ने 36.37 की औसत और 4.88 की इकॉनमी से 213 विकेट भी चटकाए हैं। 5/36 उनक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

प्रदर्शन

टूर्नामेंट में जडेजा का प्रदर्शन

टूर्नामेंट में जडेजा ने जरूरत पड़ने पर अहम योगदान दिया है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 3 विकेट लिए थे। इसके बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ उन्होंने 2-2 विकेट चटकाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने नाबाद 39 रन, इंग्लैंड के खिलाफ 1 विकेट और 8 रन, श्रीलंका के खिलाफ 1 विकेट लिया था और 35 रन भी बनाए थे। वह भारतीय टीम के निचले क्रम को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।