रविचंद्रन अश्विन ने चुना भारत का सबसे महानतम खिलाड़ी, बुमराह को बताया रोहित-कोहली से बेहतर
क्या है खबर?
पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ESPN क्रिकइन्फो के एक विशेष वीडियो प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लेते हुए सभी प्रारूपों में भारत का सबसे महान क्रिकेटर चुना है। राउंड ऑफ-16 से शुरू हुए इस नॉकआउट प्रश्नोत्तरी में अश्विन ने विराट कोहली, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव जैसे दिग्गजों को परखते हुए आखिर में दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भारत का सर्वकालिक महानतम खिलाड़ी घोषित किया। इस दौरान अश्विन ने कुछ बेहद चौंकाने वाले फैसले भी लिए।
शुरुआत
शुरुआती राउंड में रोहित पर कोहली को दी तवज्जो
प्रश्नोत्तरी के शुरुआती 'राउंड ऑफ-16' में ही अश्विन के सामने कई पेचीदा और मुश्किल विकल्प आ गए।
विराट कोहली बनाम रोहित शर्मा में से उन्होंने सभी प्रारूपों के रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए कोहली को तवज्जो दी।
धोनी बनाम रविंद्र जडेजा में उन्होंने बेहतरीन कप्तानी रिकॉर्ड के कारण धोनी को चुन लिया।
वीरेंद्र सहवाग बनाम सुनील गावस्कर में से उन्होंने सहवाग को चुना। हालांकि, उन्होंने माना कि गावस्कर को बाहर करना नाइंसाफी जैसा है।
क्वार्टर फाइनल
क्वार्टर फाइनल में कोहली पर बुमराह को दी तवज्जो
सबसे हैरान कर देने वाला मोड़ क्वार्टर फाइनल राउंड में देखने को मिला, जहां अश्विन ने आधुनिक क्रिकेट की स्थापित मान्यताओं से हटकर फैसला लिया।
जब उनके सामने कोहली बनाम जसप्रीत बुमराह का विकल्प रखा गया, तो उन्होंने सबको चौंकाते हुए बुमराह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में चुना।
सचिन बनाम सौरव गांगुली में उन्होंने सचिन को चुना।
इसी तरह कपिल देव बनाम राहुल द्रविड़ में उन्होंने कपिल और सहवाग बनाम धोनी में सहवाग को विजेता चुना।
बादशाहत
अंत सचिन ने बने भारत के सबसे महान खिलाड़ी
प्रश्नोत्तरी के अंतिम पड़ाव में भारत के दो सबसे बड़े विश्व कप विजेता कप्तानों और महानतम खिलाड़ियों के बीच मुकाबला था।
पहले सेमीफाइनल में सचिन ने सहवाग को पीछे छोड़ा। दूसरे सेमीफाइनल में 1983 के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल ने बुमराह को बाहर किया।
फाइनल की जंग सचिन और कपिल देव के बीच हुई।
अश्विन ने यहां बिना किसी संकोच के सचिन को चुनकर उन्हें भारतीय क्रिकेट इतिहास का अब तक का सबसे महान खिलाड़ी घोषित किया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें प्रश्नोत्तरी का वीडियो
Ashwin picks Sachin Tendulkar as "The Greatest Indian Cricketer of all time" 🐐🇮🇳 pic.twitter.com/LkSdIQpyez
— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) August 29, 2026