LOADING...
रविचंद्रन अश्विन मेजर लीग क्रिकेट में खेलने वाले पहले भारतीय होंगे, इस टीम से किया करार 
रविचंद्रन अश्विन USA की लीग खेलेंगे (फाइल तस्वीर)

रविचंद्रन अश्विन मेजर लीग क्रिकेट में खेलने वाले पहले भारतीय होंगे, इस टीम से किया करार 

Mar 28, 2026
08:07 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 के आगामी चौथे सत्र के लिए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स टीम के साथ करार किया है। इसके साथ ही वह इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं। अश्विन ने दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। साल 2025 में वह चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए आखिरी बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेलते नजर आए थे।

पहला

IPL के बाहर अश्विन की पहली लीग 

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के साथ जुड़ना अश्विन के लिए IPL के बाहर किसी टी-20 लीग में पहली भागीदारी है। इससे पहले वह 2025-26 बिग बैश लीग (BBL) में सिडनी थंडर की ओर से खेलने वाले थे, लेकिन घुटने की चोट के चलते सर्जरी करानी पड़ी और उन्हें नाम वापस लेना पड़ा। हाल ही में डलास-फोर्ट वर्थ क्षेत्र में खेले गए एक प्रदर्शनी मुकाबले में अश्विन ने हिस्सा लिया, जहां एशियाई समुदाय के जबरदस्त समर्थन ने उन्हें खासा प्रभावित किया था।

अमेरिका

USA क्रिकेट की तारीफ कर चुके हैं अश्विन 

अश्विन ने USA क्रिकेट को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा कि जिस तरह एशियाई समुदाय ने उस मुकाबले में समर्थन दिया, उससे इस खेल की संभावनाएं साफ नजर आती हैं। उन्होंने माना कि वहां क्रिकेट के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह है। खासकर बच्चों और USA में बस चुके लोगों के बीच इस खेल को लेकर रुचि लगातार बढ़ रही है जो आने वाले समय में इसे और आगे ले जा सकती है।

Advertisement

लीग

लीग को लेकर अश्विन ने कही ये बात 

अश्विन का मानना है कि इस लीग में उनकी भागीदारी खेल के लिए एक अहम मोड़ पर आई है। उन्होंने कहा, "हम खेल के ऐसे दौर में खड़े हैं, जहां यह लगातार संघर्ष कर रहा है और वैश्विक स्तर पर खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।" 6 टीमों वाली यह लीग 18 जून से शुरू होगी और इसके मुकाबले टेक्सास, लॉस एंजेलिस और ओकलैंड में खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 18 जुलाई को ओकलैंड कोलिसियम में होगा।

Advertisement

करियर

टी-20 क्रिकेट में ऐसे रहे हैं अश्विन के आंकड़े 

अश्विन ने 333 टी-20 मुकाबले खेले और इसकी 329 पारियों में 26.94 की औसत से 317 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनकी इकॉनमी 7.11 की रही है। उन्होंने 4 बार 4 विकेट हॉल लिए और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/8 का रहा। भारतीय टीम के लिए अश्विन ने 65 मुकाबले खेले हैं और इसकी 65 पारियों में 23.22 की औसत से 72 विकेट चटाए हैं। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल लिए और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/8 का रहा था।

IPL

ऐसा रहा है अश्विन का IPL करियर 

अश्विन ने साल 2009 में अपने IPL करियर का आगाज किया था। उन्होंने 221 मैचों में 30.22 की औसत और 7.20 की इकॉनमी रेट से 187 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका इस लीग में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/34 विकेट का रहा है। बता दें कि अश्विन ने अपने IPL करियर में 1 सीजन में 20 विकेट (2011) भी चटकाए थे। अश्विन IPL 2026 में कॉमेंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement