NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / सौरव गांगुली के अध्यक्ष बनने पर पहली बार बोले कोच रवि शास्त्री, कही ये बड़ी बात
    अगली खबर
    सौरव गांगुली के अध्यक्ष बनने पर पहली बार बोले कोच रवि शास्त्री, कही ये बड़ी बात

    सौरव गांगुली के अध्यक्ष बनने पर पहली बार बोले कोच रवि शास्त्री, कही ये बड़ी बात

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Oct 26, 2019
    06:21 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व वर्तमान BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली और भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री के बीच मनमुटाव की खबरें किसी से छिपी हुई नहीं हैं।

    हाल ही में सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट की बागडोर सौंपी गई, जिसके बाद तमाम क्रिकेट दिग्गजों ने दादा को इसके लिए बधाई दी थी।

    ऐसे में सभी की नज़रें रवि शास्त्री की प्रतिक्रिया पर थी। अब शास्त्री ने भी दादा के अध्यक्ष बनने पर प्रतिक्रिया दे दी है।

    साक्षात्कार

    सौरव गांगुली को तहे दिल से हार्दिक शुभकामनाएं- रवि शास्त्री

    भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने क्रिकेट वेबसाइट CricBuzz को दिए इंटरव्यू में सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।

    रवि शास्त्री ने कहा, "सौरव गांगुली को तहे दिल से हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अध्यक्ष होने का मतलब है कि भारतीय क्रिकेट सही दिशा में हैं। वह हमेशा से एक अच्छे लीडर रहे हैं।"

    बता दें कि इससे पहले विराट कोहली ने भी रांची टेस्ट के बाद सौरव गांगुली को बधाई दी थी।

    लीडर

    गांगुली हमेशा से ही एक स्वाभाविक लीडर रहे हैं- शास्त्री

    साक्षात्कार में शास्त्री ने दादा की प्रशंसा करते हुए आगे कहा, "वह (गांगुली) हमेशा से ही एक स्वाभाविक लीडर रहे हैं, उनके जैसा शख्स इस पद के लिए सही है। यह भारतीय क्रिकेट के लिहाज से बहुत बड़ी जीत है।"

    उन्होंने आगे कहा, "गांगुली इससे पहले बंगाल क्रिकेट संघ को भी चार-पांच साल बतौर अध्यक्ष अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब BCCI के अध्यक्ष के तौर पर उनका चयन होना भारतीय क्रिकेट के लिए सही कदम है।"

    बयान

    गांगुली को बहुत ज्यादा काम करना पड़ेगा- शास्त्री

    शास्त्री भी मानते हैं कि जिस समय गांगुली को BCCI की बागडोर सौंपी गई है, उस वक्त BCCI की छवि सही नहीं है। उन्होंने कहा, "BCCI के लिए काफी कठिन समय है और गांगुली को बहुत ज्यादा काम करना पड़ेगा। मेरी दुआएं उनके साथ हैं।"

    विवाद

    यह था सौरव गांगुली और रवि शास्त्री के बीच विवाद

    रवि शास्त्री से पहले अनिल कुंबले हेड कोच थे। कुंबले का चयन गांगुली, सचिन और लक्ष्मण वाली CAC ने किया था।

    शास्त्री कोच पद की दौड़ में आगे माने जा रहे थे, लेकिन जब कुंबले कोच पद की दौड़ में शामिल हुए तो शास्त्री पिछड़ गए।

    कुंबले को कोच जाने चुने के बाद शास्त्री ने आरोप लगाया था कि इंटरव्यू के दौरान जब उनकी बारी आई तो गांगुली मौजूद नहीं थे। वहीं गांगुली ने भी शास्त्री की आलोचना की थी।

    BCCI अध्यक्ष

    निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं सौरव गांगुली

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BCCI के अध्यक्ष पद के लिए गांगुली निर्विरोध चुने गए हैं। 14 अक्टूबर को उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था, वहीं उनके खिलाफ और कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ।

    23 अक्टूबर को BCCI के मुख्यालय में हुई वार्षिक आम बैठक गांगुली के अध्यक्ष बनने का औपचारिक ऐलान हुआ। गांगुली का कार्यकाल लगभग 10 महीने का रहेगा, उसके बाद उन्हें नियम के मुताबिक कूलिंग ऑफ (आराम) पर भेज दिया जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    BCCI
    क्रिकेट समाचार
    सौरव गांगुली
    रवि शास्त्री

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    BCCI

    BCCI ने अफगानिस्तान को भारत में टी-20 लीग कराने की नहीं दी अनुमति, जानें पूरा मामला क्रिकेट समाचार
    क्रिकेटर रसिख सलाम ने छिपाई थी असली उम्र, BCCI ने किया दो साल के लिए बैन क्रिकेट समाचार
    BCCI ने दी इजाजत, जुलाई में इस विदेशी टी-20 लीग में खेलते दिखेंगे युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट टीम
    BCCI का आदेश- कमेंट्री या फिर IPL में से किसी एक को चुन लें भारतीय क्रिकेटर्स सचिन तेंदुलकर

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, तीसरा टेस्ट: रोहित ने लगाया शतक, अपने नाम किए ये बड़े रिकॉर्ड रोहित शर्मा
    डीन एल्गर ने की होटल और खाने को लेकर भारत की आलोचना, ट्वीटर पर मिला जवाब क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    शोएब अख्तर का बड़ा बयान, कहा- अब सरफराज को पाक टीम में नहीं मिलेगी जगह पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज़ नहीं खेलेंगे विराट कोहली? इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सेलेक्टर्स की नज़र विराट कोहली

    सौरव गांगुली

    पंड्या-राहुल के समर्थन में आए सौरव गांगुली, कहा- हम सब इंसान हैं गलतियां हो जाती हैं कॉफी विद करण
    अस्पताल में ज़िंदगी की जंग लड़ रहे भारत के पूर्व क्रिकेटर की BCCI ने की मदद वडोदरा
    IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान, सौरव गांगुली को जोड़ा अपने साथ IPL 12
    सौरव गांगुली ने किया प्रेडिक्शन, इन टीमों को बताया वर्ल्ड कप सेमीफाइनलिस्ट क्रिकेट समाचार

    रवि शास्त्री

    एडिलेड में जीत के बाद बोले रवि शास्त्री, 'तेल लेने जाए अभ्यास खिलाड़ियों को चाहिए आराम' क्रिकेट समाचार
    टीम चयन को लेकर कोहली के समर्थन में आए कोच रवि शास्त्री, आलोचकों पर साधा निशाना भारत की खबरें
    ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने का भारतीय टीम को मिलेगा इनाम, हर खिलाड़ी को मिलेगा कैश अवार्ड विराट कोहली
    विश्व कप में चार नंबर पर बल्लेबाज़ी कर सकते हैं विराट कोहली- रवि शास्त्री विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025