Page Loader
IPL 2025 में बेहद खराब रहा राशिद खान का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े
इस सीजन में राशिद ने लिए 9 विकेट (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 में बेहद खराब रहा राशिद खान का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े

Jun 01, 2025
05:52 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में गुजरात टाइटंस (GT) का सफर समाप्त हो चुका है। एलिमिनेटर मुकाबले में GT की टीम को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 20 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस बीच राशिद खान ने गेंदबाजी में बेहद निराशजनक प्रदर्शन किया। वह टीम के सबसे अनुभवी स्पिनर थे, लेकिन नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। इस सीजन में उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

प्रदर्शन 

इस सीजन में राशिद ने लिए सिर्फ 9 विकेट 

राशिद के लिए यह उनके अब तक के करियर का सबसे खराब सीजन रहा। IPL 2025 में इस दिग्गज लेग स्पिनर ने 15 पारियों में 57.11 की बेहद खराब औसत और 9.34 की इकॉनमी रेट के साथ 9 विकेट लिए। यह पहला मौका रहा, जब वह किसी एक सीजन में 10 विकेट नहीं ले सके। उन्होंने कई मैचों में अपने 4 ओवर के कोटे में 50 से अधिक रन लुटाए।

छक्के 

एक सीजन में सर्वाधिक छक्के देने वाले गेंदबाज बने राशिद 

राशिद ने इस सीजन में कुल 33 छक्के दिए। वह किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के देने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने मोहम्मद सिराज का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। बता दें कि ने सिराज 2022 में RCB की ओर से खेलते हुए 57.11 की खराब औसत के साथ सिर्फ 9 ही विकेट लिए थे। उस सीजन में सिराज ने 15 मैच खेले थे और 31 छक्के पिटाए थे।

आंकड़े 

राशिद ने पूरे किए अपने 150 IPL विकेट 

राशिद ने PBKS के खिलाफ मुकाबले के दौरान अपने 150 IPL विकेट पूरे किए थे। PBKS के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य उनका 150वां शिकार बने थे। उन्होंने इस आंकड़े को छूने के लिए 122 मैचों का सहारा लिया। उन्होंने मैचों के लिहाज से तीसरे सबसे तेज यह आंकड़ा छूआ। अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 118 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं, पूर्व दिग्गज लसिथ मलिंगा ने 105 मैचों का सहारा लिया था।

करियर 

ऐसा है राशिद का IPL करियर 

राशिद के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) करियर की शुरुआत 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ हुई थी। राशिद ने IPL में 136 मैचों में 23.83 की औसत और 7.08 की इकॉनमी रेट से 158 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/24 रहा है। वह लीग में 150 विकेट लेने वाले 12वें गेंदबाज बने थे। वह IPL में कप्तानी करने वाले अफगानिस्तान के पहले और इकलौती खिलाड़ी भी रहे थे।