Loading...
राशिद खान ने द हंड्रेड लीग में पहली बार चटकाए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े 
राशिद खान ने लिया 5 विकेट हॉल (तस्वीर: एक्स/ICC)

राशिद खान ने द हंड्रेड लीग में पहली बार चटकाए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े 

Aug 03, 2026
10:01 am

क्या है खबर?

इस समय खेली जा रही द हंड्रेड लीग के 18वें मैच में MI लंदन ने मैनचेस्टर सुपर जायंट्स को 45 रन से हराया। केनिंगटन ओवल में खेले गए मैच में जीत के लिए मिले 184 रन के पीछा करते हुए सुपर जायंट्स की टीम सिर्फ 138 रन पर सिमट गई। MI की ओर से राशिद खान ने 5 विकेट लेते हुए जीत में योगदान दिया। आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

गेंदबाजी 

शानदार रही राशिद की गेंदबाजी 

राशिद ने विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट (17) को आउट करते हुए अपने विकेटों का खाता खोला।

इसके बाद उन्होंने जोस बटलर (2), हेनरिक क्लासेन (13), टॉम मूर्स (0) और लियाम डॉसन (2) को अपनी फिरकी के जाल में फंसाया।

उन्होंने 20 गेंदों में 17 रन देते हुए ये सफलताएं हासिल की।

अपनी किफायती गेंदबाजी में उन्होंने 9 डॉट बॉल भी की। इस प्रदर्शन के लिए राशिद को 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया।

जानकारी

द हंड्रेड लीग में 5वां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

राशिद द हंड्रेड में 5 विकेट लेने वाले 8वें गेंदबाज बने। वह इस लीग में चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बने। इस लीग में उनसे बेहतर प्रदर्शन कैल्विन हैरिसन (5/11), टिम साउथी (5/12), जोश लिटिल (5/13) और सैम कर्रन (5/16) ने किया है।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

राशिद ने द हंड्रेड में पहली बार लिया 5 विकेट हॉल 

राशिद ने इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में पहली बार 5 विकेट हॉल लेने में सफलता हासिल की है।

क्रिकइंफो के मुताबिक, उन्होंने अब तक 27 मैच खेले हैं और इसकी 27 ही पारियों में 16.83 की उम्दा औसत और 8.27 की इकॉनमी रेट के साथ 43 विकेट लिए हैं।

वह इस लीग में फिलहाल 5वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

गैर इंग्लिश गेंदबाजों में राशिद सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

इस सीजन में कैसा रहा राशिद का प्रदर्शन?

राशिद ने द हंड्रेड लीग के इस सीजन में अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें 17.28 की औसत के साथ 7 विकेट लिए हैं। इस मैच से पहले अपने पिछले 2 मुकाबलों में कोई विकेट नहीं ले पाए थे।

टी-20 

टी-20 क्रिकेट में राशिद ने लिया अपना 5वां, 5 विकेट हॉल

टी-20 क्रिकेट के विशेषज्ञ गेंदबाज राशिद ने इस प्रारूप में अपना 5वां, 5 विकेट हॉल लिया।

दुनिया भर की तमाम लीग में हिस्सा लेने वाले राशिद फिलहाल टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

उन्होंने अब तक 547 टी-20 मुकाबलों में 18.72 की औसत और 6.67 की इकॉनमी रेट के साथ 736 विकेट लिए हैं।

उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देते हुए 6 विकेट लेना रहा है।

ADVERTISEMENT