NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी, सेमीफाइनल: सौराष्ट्र ने कर्नाटक को 4 विकेट से हराया, बंगाल से होगी खिताबी भिड़ंत
    खेलकूद

    रणजी ट्रॉफी, सेमीफाइनल: सौराष्ट्र ने कर्नाटक को 4 विकेट से हराया, बंगाल से होगी खिताबी भिड़ंत

    रणजी ट्रॉफी, सेमीफाइनल: सौराष्ट्र ने कर्नाटक को 4 विकेट से हराया, बंगाल से होगी खिताबी भिड़ंत
    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 12, 2023, 03:52 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रणजी ट्रॉफी, सेमीफाइनल: सौराष्ट्र ने कर्नाटक को 4 विकेट से हराया, बंगाल से होगी खिताबी भिड़ंत
    सौराष्ट्र ने कर्नाटक को हराकर फाइनल में जगह बना ली है (तस्वीर: ट्विटर/@BCCIdomestic)

    सौराष्ट्र क्रिकेट टीम ने कर्नाटक क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में 4 विकेट से हरा दिया है। अब फाइनल मुकाबले में उनका सामना बंगाल क्रिकेट टीम से होगा, जिन्होंने पहले सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश को 306 रन से हराया है। कर्नाटक की दूसरी पारी 234 रन पर खत्म हो गई थी। सौराष्ट्र को 115 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आइए पूरी खबर पर एक नजर डालते हैं।

    इस तरह सौराष्ट्र ने दर्ज की जीत

    मयंक अग्रवाल (249) और श्रीनिवास शरथ (66) के शानदार पारियों की मदद से कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 407 रन बनाए। सौराष्ट्र से चेतन सकारिया (3/73) सबसे सफल गेंदबाज रहे। जवाब में सौराष्ट्र ने अर्पित वासवदा (202) और शेल्डन जैक्सन (160) की शानदार पारियों के दम पर 527 रन बना दिए। दूसरी पारी में निकिन जोस (109) को छोड़कर कर्नाटक का कोई बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाया। आसान लक्ष्य को सौराष्ट्र ने सिर्फ 5 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया।

    मयंक अग्रवाल का दोहरा शतक नहीं आया काम 

    मैच के दूसरे दिन कर्नाटक की पहली पारी 407 रनों पर समाप्त हुई थी। टीम की ओर से कप्तान मयंक ने 249 रन की अहम पारी खेली थी। उन्होंने 58.04 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज करते हुए पारी में 429 गेंदों का सामना करते हुए 28 चौके और छह छक्के जमाए थे। यह इस सत्र में उनका दूसरा दोहरा शतक था। इससे पहले उन्होंने केरल के खिलाफ भी 208 रन की दोहरी शतकीय पारी खेली थी।

    अर्पित वासवदा ने दोनों पारियों में खेली कप्तानी पारी 

    सौराष्ट्र की पहली पारी में कप्तान अर्पित ने 21 चौकों व एक छक्के की मदद से 202 रन की शानदार पारी खेली। इस बीच उन्होंने शेल्डन (160) के साथ 232 रन की साझेदारी भी की। उनकी पारी की बदौलत सौराष्ट्र ने पहली पारी में 527 रन बना डाले। दूसरी पारी में भी उन्होंने 51 गेंद में 47 रन की पारी खेली। इस सीजन में वह तीन शतक लगा चुके हैं और यह उनका पहला दोहरा शतक था।

    शेल्डन ने लगाया 20वां शतक

    89वां फर्स्ट-क्लास मैच खेले जैक्सन ने करियर का 20वां शतक लगाया। वह 35 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में जैक्सन लगभग 11,000 रन बना चुके हैं। उन्होंने 245 गेंदों में 23 चौकों और दो छक्कों की मदद से 160 रन बनाए। कर्नाटक की दूसरी पारी में निकिन ने फर्स्ट क्लास करियर का पहला शतक लगाया। 67.70 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपनी पारी में 161 गेंदों का सामना किया और 109 रन बनाकर आउट हुए।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    रणजी ट्रॉफी
    कर्नाटक क्रिकेट टीम
    सौराष्ट्र क्रिकेट टीम
    मयंक अग्रवाल

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी, सेमीफाइनल: मध्य प्रदेश को हराकर बंगाल ने किया फाइनल में प्रवेश  घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी, सेमीफाइनल: कर्नाटक के निकिन जोस ने सौराष्ट्र के खिलाफ जमाया शतक  घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: अर्पित वासवदा ने कर्नाटक के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, रोचक रहा चौथा दिन  क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: अर्पित वासवदा ने लगाया दोहरा शतक, सौराष्ट्र को दिलाई बढ़त  घरेलू क्रिकेट

    कर्नाटक क्रिकेट टीम

    रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल: कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने सौराष्ट्र के खिलाफ जमाया दोहरा शतक  मयंक अग्रवाल
    रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल: तीन बल्लेबाजों ने लगाए शतक, ऐसा रहा पहला दिन रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: 53 दिनों के संघर्ष के बाद तय हुए चारों सेमीफाइनलिस्ट, जानिए अहम बातें  रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश  रणजी ट्रॉफी

    सौराष्ट्र क्रिकेट टीम

    रणजी ट्रॉफी: शेल्डन जैक्सन ने लगाया सेमीफाइनल में कर्नाटक के खिलाफ शानदार शतक रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: सौराष्ट्र ने पंजाब को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश  रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: पार्थ भुट ने लिए 5 विकेट, पहली पारी में लगाया था अपना पहला शतक रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: धमेंद्र सिंह जडेजा ने लिए 5 विकेट, सौराष्ट्र के खिलाफ पंजाब को बढ़त रणजी ट्रॉफी

    मयंक अग्रवाल

    रणजी ट्रॉफी, सेमीफाइनल: मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक जमाकर टीम को संभाला, ऐसा रहा दूसरा दिन  रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: मयंक अग्रवाल ने लगाया शतक, सौराष्ट्र के खिलाफ कर्नाटक को मुश्किल से निकाला रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: मयंक अग्रवाल शतक से चूके, ऐसा रहा दूसरा दिन  रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मयंक अग्रवाल ने लगाया दोहरा शतक, ऐसा रहा आज का खेल रणजी ट्रॉफी

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023