NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: मध्य प्रदेश जीत से 187 रन दूर, ऐसा रहा दूसरा दिन 
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: मध्य प्रदेश जीत से 187 रन दूर, ऐसा रहा दूसरा दिन 
    पंजाब के खिलाफ सौराष्ट्र ने दस रन की बढ़त ले ली है (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: मध्य प्रदेश जीत से 187 रन दूर, ऐसा रहा दूसरा दिन 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 02, 2023
    07:07 pm

    क्या है खबर?

    इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। आज झारखंड ने बंगाल पर 7 रन की बढ़त ले ली।

    आंध्र के खिलाफ मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम को जीत के लिए 187 रन चाहिए। वहीं सौराष्ट्र की बढ़त भी 10 रन की हो गई है। इनके अलावा भी कुछ रोचक मुकाबले देखने को मिले हैं।

    आइए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के तीसरे दिन के खेल के बारे में जानते हैं।

    बंगाल 

    बंगाल मजबूत स्थिती में 

    बंगाल के खिलाफ पहले क्वार्टर फाइनल में तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक झारखंड ने अपनी दूसरी पारी में सात विकेट के नुकसान पर सिर्फ 162 रन बनाए हैं।

    झारखंड से आर्यमान सेन (64) और अंकुल रॉय (40)ने सबसे ज्यादा रन बनाए। स्टम्प्स तक झारखंड ने सिर्फ सात रन की बढ़त हासिल कर ली थी।

    इससे पहले झारखंड क्रिकेट टीम पहली पारी में कुमार सूरज के नाबाद अर्धशतक (89*) के बावजूद 173 रन ही बना सकी थी।

    रणजी ट्रॉफी

    मध्य प्रदेश को जीत के लिए 187 रन की जरूरत

    मध्य प्रदेश ने चौथे क्वार्टर फाइनल में आंध्र के खिलाफ मैच में पकड़ मजबूत बना ली है। आंध्र की दूसरी पारी सिर्फ 93 रन पर सिमट गई।

    आवेश खान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। मध्य प्रदेश को जीत के लिए 187 रन चाहिए। दूसरी पारी में उन्होंने बिना विकेट खोए 58 रन बना लिए हैं।

    आंध्र ने अपनी पहली पारी में रिकी भुई (149) और करण शिंदे (110) के शतकों की मदद से 379 रन बनाए थे।

    रोमांचक

    पंजाब के खिलाफ सौराष्ट्र ने दस रन की बढ़त ली 

    पंजाब क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में सौराष्ट्र क्रिकेट टीम ने दूसरी पारी में चार विकेट खोकर 138 रन बना लिए हैं।

    उनकी बढ़त 10 रन की हो गई है। कप्तान अर्पित वासवदा 44 रन बनाकर नाबाद हैं।

    पंजाब के लिए विनय चौधरी ने तीन विकेट लिए। पंजाब ने पहली पारी में प्रभसिमरन सिंह (126) और नमन धीर (131) की पारियों के दम पर 431 रन बनाए थे।

    सौराष्ट्र ने पहली पारी में 303 रन बनाए थे।

    कर्नाटक

    उत्तराखंड कर्नाटक से 384 रन से पीछे 

    उत्तराखंड और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे मुकाबले में उत्तराखंड ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 106 रन बनाए हैं। वह अभी भी कर्नाटक क्रिकेट टीम से 384 रनों से पीछे है।

    कर्नाटक ने अपनी पहली पारी में 606 रन बनाए थे। श्रेयस गोपाल ने 161 रन की पारी खेली थी।

    उत्तराखंड क्रिकेट टीम की पहली पारी 116 रन पर खत्म हो गई थी। मुरलीधरन वेंकटेश ने पांच विकेट लिए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणजी ट्रॉफी
    कर्नाटक क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    तमिलनाडु: फैक्ट्री में सीवर टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत तमिलनाडु
    जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर प्रशंसकों को मिला बड़ा तोहफा, 'वॉर 2' का टीजर हुआ रिलीज जूनियर एनटीआर
    महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में शामिल हुए NCP नेता छगन भुजबल, शपथ ली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    IPL इतिहास में सबसे तेज 150 विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग

    रणजी ट्रॉफी

    सरफराज की अनदेखी पर भड़के गावस्कर, कहा- दुबले-पतले खिलाड़ी चाहिए तो फैशन शो से मॉडल लाओ सरफराज़ खान
    रणजी ट्रॉफी: मानव सुथार ने लिए 5 विकेट, छत्तीसगढ़ के खिलाफ जीत के करीब पहुंचा राजस्थान घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी: दर्शन मिसल ने चटकाए 5 विकेट, गोवा ने सर्विसेज को पारी से हराया घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी: अजीत राम ने लिए कुल 9 विकेट, तमिलनाडु ने असम को पारी से हराया तमिलनाडु क्रिकेट टीम

    कर्नाटक क्रिकेट टीम

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: कर्नाटक को हराकर तमिलनाडु लगातार दूसरे सीजन बना चैंपियन क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी: मयंक अग्रवाल ने केरल के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, कर्नाटक को मिली मजबूती मयंक अग्रवाल
    रणजी ट्रॉफी: शाहबाज नदीम ने लिए 5 विकेट, करियर में 26वीं बार किया ये कारनामा रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: वेंकटेश ने कर्नाटक के लिए डेब्यू फर्स्ट-क्लास मैच में लिए 5 विकेट रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025