Loading...
रणजी ट्रॉफी 2026-27: रेलवे ने ब्रेबोर्न स्टेडियम को बनाया अपना नया घरेलू मैदान, जानिए कारण
रेलवे ने रणजी ट्रॉफी के लिए ब्रेबोर्न स्टेडियम को बनाया अपना नया घरेलू मैदान

रणजी ट्रॉफी 2026-27: रेलवे ने ब्रेबोर्न स्टेडियम को बनाया अपना नया घरेलू मैदान, जानिए कारण

Sep 13, 2026
02:49 pm

क्या है खबर?

भारत के सबसे प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के आगामी सीजन की शुरुआत से ठीक पहले रेलवे क्रिकेट टीम ने बड़ा फैसला किया है। रेलवे ने अपने दशकों पुराने इतिहास को बदलते हुए दिल्ली के अपने पारंपरिक घरेलू मैदान करनैल सिंह स्टेडियम को छोड़ने का फैसला किया है। रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (RSPB) ने बताया कि आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए मुंबई का ऐतिहासिक ब्रेबोर्न स्टेडियम अब रेलवे टीम का नया आधिकारिक घरेलू मैदान होगा।

कार्यक्रम

रेलवे के घरेलू मैचों का कार्यक्रम

रेलवे अपना पहला घरेलू मैच 11 से 14 अक्टूबर तक उत्तराखंड के खिलाफ खेलेगी। दूसरा मैच 2 से 5 नवंबर तक मुंबई क्रिकेट टीम के खिलाफ होगा।

इस सीजन का तीसरा और अंतिम घरेलू मैच 17 से 20 जनवरी, 2027 तक हरियाणा क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला जाएगा।

3 साल से अधिक समय बाद ब्राबोर्न स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी का मैच आयोजित किया जाएगा।

यहां आखिरी मुकाबला 24-27 जनवरी, 2023 में मुंबई और महाराष्ट्र के बीच खेला गया था।

उत्साह

रणजी ट्रॉफी की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह

CCI की क्रिकेट समिति के उपाध्यक्ष मयंक खंडवाला ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी की वापसी पर अपनी खुशी व्यक्त की।

TOI के अनुसार खंडवाला ने कहा, "CCI में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि यह क्लब की पहचान का एक हिस्सा है।"

खंडवाला ने बताया कि इस विरासत को संरक्षित करना और इसे भावी पीढ़ियों के लिए जीवित रखना उनकी जिम्मेदारी है, जिसके लिए उन्हें ब्राबोर्न में प्रमुख घरेलू क्रिकेट को वापस लाना होगा।

ADVERTISEMENT

जानकारी

रणजी ट्रॉफी में रेलवे का पिछला प्रदर्शन

रेलवे ने 2 बार (2001-02 और 2004-05) रणजी ट्रॉफी खिताब जीता है। हालांकि, टीम का हालिया प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है क्योंकि टीम रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लीग चरण से आगे क्वालीफाई करने में असफल रही थी। टीम चौथें स्थान पर रही थी।

ADVERTISEMENT