Loading...
रणजी ट्रॉफी 2026-27: हर्ष दुबे ने मध्य प्रदेश के खिलाफ चटकाए 9 विकेट, जानिए आंकड़े
विदर्भ क्रिकेट टीम के स्पिनर हर्ष दुबे ने रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के खिलाफ एक पारी में 9 विकेट चटकाए हैं

रणजी ट्रॉफी 2026-27: हर्ष दुबे ने मध्य प्रदेश के खिलाफ चटकाए 9 विकेट, जानिए आंकड़े

Nov 02, 2026
08:00 pm

क्या है खबर?

विदर्भ क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हर्ष दुबे ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है। बाएं हाथ के स्पिनर ने सोमवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के खिलाफ एक पारी में 9 विकेट चटकाए। यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/36 का था, जो उन्होंने नवंबर 2024 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ किया था।

गेंदबाजी

कैसी रही दुबे की गेंदबाजी?

दुबे ने मध्य प्रदेश को पहली पारी में 32 रन के कुल स्कोर पर चंचल राठोड़ (13) के रूप में दूसरा झटका देते हुए अपने विकेटों का खाता खोला।

इसके बाद उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सक्षम पुरोहित (21), कप्तान रजत पाटीदार (2), शुभम शर्मा (16), सारांश जैन (34), अरशद खान (12), कुमार कार्तिकेय (7), अथर्व महाजन (85) और रवि किरन (1) को भी पवेलियन भेजा।

उन्होंने 23.1 ओवर में 4 मेडन के साथ 53 रन खर्च किए।

करियर

कैसा रहा है दुबे का अंतरराष्ट्रीय करियर?

दुबे ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने 2 मैचों में 4 विकेट लिए।

हालांकि, उनसे आगे बाएं हाथ के स्पिनरों की लंबी कतार के कारण उन्हें स्थान बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ा है, जिसमें अनुभवी रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल शामिल हैं।

टेस्ट मैचों के लिए भारत ने उनके बजाय मानव सुथार को तरजीह दी है। हालांकि, जडेजा के बाद उन्हें टीम में स्थायी जगह मिल सकती है।

ADVERTISEMENT

उपलब्धि

दुबे ने प्रथम श्रेणी में 10वीं बार लिया 5 विकेट हॉल

क्रिकइंफो के अनुसार, दुबे ने अब तक कुल 33 प्रथम श्रेणी मैच की 60 पारियों में लगभग 22 की औसत से 167 विकेट लिए हैं।

उन्होंने 10 बार 4 और 10 बार ही पारी में 5 विकेट हॉल लिए हैं। इसी तरह वह 2 बार मैच में 10 विकेट हॉल भी ले चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी मैच में आया है।

इसी तरह बल्ले से उन्होंने 25.22 की औसत से 1,211 रन बनाए हैं, जिसमें 9 अर्धशतक हैं।

ADVERTISEMENT