Loading...
रणजी ट्रॉफी 2026-27: आयुष बडोनी ने जड़ा प्रथम श्रेणी करियर का छठा शतक, जानिए आंकड़े
आयुष बडोनी ने जड़ा प्रथम श्रेणी करियर का छठा शतक

रणजी ट्रॉफी 2026-27: आयुष बडोनी ने जड़ा प्रथम श्रेणी करियर का छठा शतक, जानिए आंकड़े

Oct 26, 2026
07:25 pm

क्या है खबर?

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में दिल्ली क्रिकेट टीम के कप्तान आयुष बडोनी ने झारखंड के खिलाफ अपनी पहली पारी में शानदार शतकीय पारी खेली। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का छठा और इस सीजन में दूसरा शतक रहा, जिसे उन्होंने 114 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत दिल्ली की टीम शुरुआती झटको से उबरने में सफल रही और अब बड़े स्कोर की ओर अग्रसर हो गई। आइए बडोनी की पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही बडोनी की पारी और साझेदारी?

दिल्ली को पहले बल्लेबाजी करते हुए 123 रन के कुल स्कोर पर 3 झटके लग गए थे। उसके बाद बल्लेबाजी पर आए बडोनी ने एक छोर को संभालते हुए पारी को आगे बढ़ाया।

इस बीच 2 विकेट और गिर गई। इसके बाद बडोनी ने सुमित माथुर (50*) के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 128 रनों की अटूट शतकीय साझेदारी निभाई।

वह अब तक 122 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्कों से 106 रन बनाकर नाबाद हैं।

करियर

ऐसा रहा है बडोनी का प्रथम श्रेणी करियर

बडोनी ने 27 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं और इसकी 42 पारियों में लगभग 58 की औसत से 2,322* रन बना लिए हैं।

उनके बल्ले से 6 शतक और 11 अर्धशतक भी निकले हैं। 217 रन बडोनी के प्रथम श्रेणी करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है।

लिस्ट-A क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 30 मैचों की 25 पारियो में 33.27 की औसत से 732 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं।

ADVERTISEMENT

संदेश

बडोनी ने चयनकर्ताओं को दिया संदेश

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहली बार उन्होंने लगातार 2 पारियों में शतक जड़े हैं।

इससे पहले उन्होंने अपनी पिछली पारी में गुजरात क्रिकेट टीम के खिलाफ 217 रन की दोहरी शतकीय पारी खेली थी।

इससे पहले उन्होंने बंगाल के खिलाफ भी 85 रन की पारी खेली थी। उन्होंने यह शतक जड़कर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को संदेश दिया है कि वह टेस्ट टीम में जगह बनाने के काबिल हैं।

उनका प्रदर्शन उन्हें भारतीय टीम में जगह दिलाने में सहायक हो सकता है।

ADVERTISEMENT